विज्ञापन
Sponsored Content

हॉन्गकॉन्ग के 'EDVentures 2026' में गलगोटिया यूनिवर्सिटी का जलवा, 10 देशों की 19 टीमों को पछाड़ा

हॉन्गकॉन्ग में जब हाथ में ट्रॉफी लेकर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने तिरंगा लहराया, तो ये उन लाखों दृष्टिबाधित बच्चों के सपनों की जीत थी जो अब महज छूकर कोडिंग की दुनिया में अपना भविष्य लिखने वाले हैं.

हॉन्गकॉन्ग के 'EDVentures 2026' में गलगोटिया यूनिवर्सिटी का जलवा, 10 देशों की 19 टीमों को पछाड़ा
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने विदेश में लहराया परचम

इनोवेशन और बिजनेस से जुड़ी एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 'EDVentures 2026' में गलगोटिया यूनिवर्सिटी (Galgotias University) के छात्रों ने में पहला स्थान हासिल किया है. इस कॉम्पिटिशन को 'द एजुकेशन यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्गकॉन्ग' की तरफ से आयोजित किया गया था. इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की यूनिवर्सिटीज से आए इनोवेटर्स ने ऐसे आइडियाज और सॉल्यूशन दिए, जो संयुक्त राष्ट्र (UN) के सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals) के अनुकूल थे. 

यूनिवर्सिटी की दो टीमों ने लिया हिस्सा

इस इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी की दो टीमों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया. 10 अलग-अलग देशों की 19 टीमों के खिलाफ मुकाबला करते हुए, भारतीय छात्रों ने आसानी से सीखे जा सकने वाले और तकनीकी समाधानों के लिए वैश्विक पहचान और सम्मान हासिल किया. 

दृष्टिबाधित बच्चों के लिए खास कोडिंग टूल

गलगोटिया यूनिवर्सिटी की एक टीम ने उन बच्चों के लिए एक खास टूल बनाया, जो देख नहीं पाते हैं. ऐसे छात्रों के लिए विज्ञान और तकनीक सीखने के साधन बहुत कम हैं. इस वजह से वे कोडिंग और कंप्यूटर की शिक्षा में पीछे छूट जाते हैं. इसके लिए गलगोटियास की टीम ने एक खास डिवाइस बनाया है, जो बटन, सेंसर और आवाज की मदद से काम करता है. इससे दृष्टिबाधित छात्र सिर्फ छूकर और सुनकर कोडिंग के बुनियादी नियमों को आसानी से सीख सकते हैं. यूनिवर्सिटी की तरफ से बनाए गए इस टूल का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के लिए पढ़ाई को आसान और मजेदार बनाना है, जो संयुक्त राष्ट्र के 'समान और अच्छी शिक्षा' (Goal 4) के लक्ष्य को पूरा करता है.

गलगोटिया यूनिवर्सिटी की रैंकिंग 

गलगोटिया यूनिवर्सिटी की ग्लोबल रैंकिंग की बात करें तो 'QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026' में गलगोटियास यूनिवर्सिटी को ग्लोबल स्तर पर 1201-1400 बैंड में रखा गया. यह भारत की प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में 15वें नंबर पर और देश की सभी यूनिवर्सिटीज में 43वें नंबर पर है. Times Higher Education रैंकिंग में यूनिवर्सिटी को ग्लोबल स्तर पर 1201-1500 बैंड मिला है. यह भारत की प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में 27वें और सभी यूनिवर्सिटीज में 65वें नंबर पर है. इसके अलावा यूनिवर्सिटी को भारत सरकार की तरफ से 'NAAC A+' ग्रेड मिला हुआ है, जो इसकी बेहतरीन क्वालिटी को दिखाता है.

यूनिवर्सिटी में होते हैं ये कोर्स 

गलगोटियास यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंप्यूटर साइंस, सेमीकंडक्टर्स, बिजनेस, कानून, मीडिया, डिजाइन और हेल्थ साइंस जैसे कई तरह के कोर्सेज कराए जाते हैं. इन सभी कोर्सेस का प्लेसमेंट रेट भी काफी अच्छा है. 

(Sponsored Content)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Galgotias University News, Galgotias University Noida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com