Harvard University ने लॉन्‍च किए 6 Free ऑनलाइन कोर्स, घर बैठे AI, वेब डेवलेपमेंट, प्रोग्रामिंग, कोडिंग सीखें

Harvard University Free Courses: दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में से एक हार्वर्ड युनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्सेज शुरू किए हैं. ये कोर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI, डेटा साइंस और प्रोग्रामिंग में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Harvard University Free Courses: दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में से एक हार्वर्ड युनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्सेज शुरू किए हैं. ये कोर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI, डेटा साइंस और प्रोग्रामिंग में हैं. छात्र ये कोर्स घर बैठे कर सकते हैं और कोडिंग सीख सकते हैं. ये कोर्स हार्वर्ड की वेबसाइट पर उपलब्‍ध हैं. इन्‍हें इस तरह तैयार किया गया है कि कोई भी व्‍यक्ति अपने समय के अनुसार इन्‍हें पूरा कर सकता है. ये कोर्स छात्रों के अलावा प्रोफेशनल्‍स भी कर सकते हैं. 

Data Science: Machine Learning

इस कोर्स में algorithms, data modelling और machine learning के बारे में सिखाया जाएगा. इस कोर्स के लिए यहां एप्‍लाई करें- 

https://pll.harvard.edu/course/data-science-building-machine-learning-models

CS50's Computer Science for Business Professionals

ये नॉन टेक्निकल लर्नर्स के लिए डिजाइन किया गया है. इस कोर्स में बताया गया है कि कैसे तकनीक बिजनेस से संबंधी निर्णयों को प्रभावित कर रह है. इसमें cloud computing, data, security आदि को पढ़ाया जाएगा. इस कोर्स के लिए यहां एप्‍लाई करें- 

https://pll.harvard.edu/course/cs50s-computer-science-business

RAW में कैसे मिलती है नौकरी और कैसे चुने जाते हैं सीक्रेट एजेंट

CS50's Understanding Technology

इस कोर्स में बताया जाएगा कि किसी तरह तकनीक जीवन को बदल रही है. कैसे डिजिटल टूल्‍स का प्रयोग किया जा सकता है. इस कोर्स के लिए यहां एप्‍लाई करें-

Advertisement

https://pll.harvard.edu/course/cs50s-understanding-technology-0

Introduction to Data Science with Python

इस कोर्स में पढ़ाया जाएगा कि कैसे पाइथन का प्रयोग करके डाटा को यूज किया जाए. ये सबसे अधिक पॉपुलर प्रोग्रामिंग में से एक है. इस कोर्स के बारे में अधिक जानें- 

https://pll.harvard.edu/course/introduction-data-science-python

Lekhpal Bharti: 12वीं के बाद कैसे बनते हैं लेखपाल, जानें हर डिटेल, शुरू करें तैयारी

CS50's Web Programming with Python and JavaScript

इसमें HTML, CSS, JavaScript, Python frameworks जैसे Django के बारे में बताया जाएगा. यह database design, APIs और user experience के बारे में भी बताएगा. इसके बारे में अधिक जानें- 

Advertisement

https://pll.harvard.edu/course/cs50s-web-programming-python-and-javascript

CS50's Introduction to Programming with Scratch

इस कोर्स में प्रोग्रामिंग के बारे में पढ़ाया जाएगा. इसमें कई कांसेप्‍ट जैसे logic, loops and sequences आदि के बारे में बताया जाएगा. इसके बारे में अधिक यहां जानें- 

https://pll.harvard.edu/course/cs50s-introduction-programming-scratch
 

Featured Video Of The Day
US Pilot Rescue Op | रीयल लाइफ रेस्क्यू, रील लाइफ अंदाज में, ट्रंप के जाबांज ने कैसे बचाया पायलट को?