World's Best Online MBA Programs : Financial Times ने जारी की लिस्ट, जानें टॉप पर कौन?

Financial Times Online MBA Ranking 2026 : Financial Times ने जारी की दुनिया के टॉप ऑनलाइन MBA संस्थानों की लिस्ट। IE Business School लगातार चौथे साल नंबर-1 पर. जानें किस कॉलेज के छात्रों को मिली सबसे ज्यादा सैलरी और करियर ग्रोथ.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस साल की रैंकिंग में Bayes Business School ने सबको चौंकाते हुए पहली बार में ही चौथा स्थान हासिल किया है.

Financial Times Online MBA Ranking 2026 : आज के डिजिटल दौर में करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए 'ऑनलाइन MBA' एक पावरफुल टूल बनकर उभरा है. हाल ही में Financial Times (FT) ने साल 2026 के लिए दुनिया के टॉप ऑनलाइन MBA प्रोग्राम्स की रैंकिंग जारी की है. इस लिस्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि फ्लेक्सिबल लर्निंग अब ग्लोबल स्टैंडर्ड बन चुकी है.

यह भी पढ़ें- GATE COAP 2026: IIT Roorkee ने जारी किया M.Tech एडमिशन का पूरा शेड्यूल, जानें कब शुरू होंगे राउंड्स

IE Business School: लगातार चौथी बार बादशाहत कायम

स्पेन के मैड्रिड स्थित IE Business School ने इस साल भी अपना दबदबा बनाए रखा है. यह संस्थान लगातार चौथे साल दुनिया का नंबर-1 ऑनलाइन MBA स्कूल चुना गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह रही कि यहां के छात्रों की सैलरी में कोर्स पूरा करने के बाद औसतन 42 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल देखा गया. यह आंकड़ा करियर ग्रोथ की तलाश कर रहे प्रोफेशनल्स के लिए बहुत अच्छा है.

टॉप-5 में इन दिग्गजों का नाम

रैंकिंग में दूसरे स्थान पर लंदन का Imperial College Business School रहा. इस संस्थान के एलुमनाई (पूर्व छात्र) दुनिया में सबसे ज्यादा औसत सैलरी पाते हैं, जो लगभग $254,000 (करीब 2.1 करोड़ रुपये) है. साथ ही, रिसर्च के मामले में भी यह स्कूल ग्लोबल स्तर पर दूसरे नंबर पर है.

Advertisement

तीसरे पायदान पर Warwick Business School ने अपनी जगह बनाई है. यह स्कूल 'करियर प्रोग्रेशन' यानी पदोन्नति के मामले में दुनिया में सबसे आगे रहा. यहां के ग्रेजुएट्स की औसत सैलरी लगभग $234,799 दर्ज की गई.

नए खिलाड़ियों की एंट्री और वैल्यू फॉर मनी

इस साल की रैंकिंग में Bayes Business School ने सबको चौंकाते हुए पहली बार में ही चौथा स्थान हासिल किया है. वहीं, अमेरिका का USC Marshall School of Business पांचवें स्थान पर रहा. अगर आप 'वैल्यू फॉर मनी' यानी कम खर्च में बेहतरीन शिक्षा और रिटर्न देख रहे हैं, तो University of Porto (छठा स्थान) इस मामले में दुनिया में बेस्ट रहा.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ट्रंप के 'गुरुर' पर सबसे बड़ा हमला | War News | Iran | Bharat Ki Baat Batata Hoon