Holi 2026 : दुनिया के ये 10 अनोखे त्योहार, जहां होली की तरह मचता है जबरदस्त हुड़दंग, ये रही लिस्ट

Global holi like Festival Dates 2026 : क्या आप जानते हैं कि दुनिया में होली की तरह टमाटर, वाइन और कीचड़ से भी त्योहार मनाए जाते हैं? जानिए दुनिया के 10 सबसे मजेदार त्योहारों के बारे में जो बिल्कुल होली जैसे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Holi like festival : यह लेख दुनिया भर के उन त्योहारों के बारे में है जो भारत की होली से मेल खाते हैं.

Holi like Festival around world : भारत में जब रंगों की बात आती है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले होली का नाम आता है. रंगों से सराबोर चेहरा, भांग की मस्ती और अपनों के साथ हंसी-मजाक, यही तो होली की असली पहचान है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में और भी कई देश हैं जहा होली जैसी ही मौज-मस्ती वाले फेस्टिवल मनाए जाते हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं दुनिया के उन टॉप 10 त्योहारों के बारे में जो बिल्कुल हमारी होली की याद दिलाते हैं.

होली जैसे टॉप 10 फेस्टिवल

1. थाईलैंड का Songkran

थाईलैंड में नए साल के मौके पर सोंगक्रान मनाया जाता है. हमारी होली में जैसे पानी की बौछारें चलती हैं, वैसे ही यहां लोग सड़कों पर उतरकर एक-दूसरे पर पानी डालते हैं. बड़े-बड़े वाटर गन और बाल्टियों से लोग एक-दूसरे को सराबोर कर देते हैं.

2. स्पेन का La Tomatina

Photo Credit: Photo Credit: spainvoyages.com

 स्पेन के बुनोल शहर में लोग रंगों की जगह टमाटर से होली खेलते हैं. हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं और एक-दूसरे पर पके हुए टमाटर फेंकते हैं.

3. साउथ कोरिया का Boryeong Mud 

Photo Credit: Wikipedia

 अगर आपको कीचड़ में सानना पसंद है, तो यह त्योहार आपके लिए है. यहां लोग रंगों की जगह मिनरल से भरपूर मिट्टी में कुश्ती लड़ते हैं और एक-दूसरे को कीचड़ से सराबोर कर देते हैं.

4. इटली की Battle of the Oranges

 इटली के इवरिया शहर में लोग टमाटर नहीं, बल्कि संतरे एक-दूसरे पर मारते हैं. यहां लोग अलग-अलग टीमों में बंट जाते हैं और फिर शुरू होता है संतरों का मुकाबला.

5. ग्रीस की Flour War

Photo Credit: Reuters

यहां रंगों की जगह रंगीन आटे का इस्तेमाल होता है. लोग पुराने कपड़े पहनकर सड़कों पर निकलते हैं और एक-दूसरे पर आटा फेंकते हैं. शाम तक पूरा शहर रंगीन आटे से पट जाता है.

6. स्पेन का Haro Wine Festival

Photo Credit: wikipedia

यहां लोग सफेद कपड़े पहनकर आते हैं और फिर शुरू होता है एक-दूसरे पर रेड वाइन डालने का सिलसिला. जब तक सबके सफेद कपड़े पूरी तरह से बैंगनी नहीं हो जाते, तब तक यह मस्ती जारी रहती है.

7. ऑस्ट्रेलिया का Chinchilla Melon Festival

Photo Credit: Photo Credit: csenergyqld via Instagram

ऑस्ट्रेलिया के चिंचिला शहर में लोग तरबूजों के साथ होली खेलते हैं. लोग तरबूज पर स्कीइंग करते हैं और एक-दूसरे पर तरबूज फेंकते हैं.

8. म्यांमार का Thingyan

Photo Credit: wikipedia

थाईलैंड की तरह म्यांमार में भी पानी के साथ नए साल का स्वागत किया जाता है. यहां सड़कों पर लोग एक-दूसरे को पानी से नहलाते हैं.

Advertisement
9. ईरान का Chaharshanbe Suri

Photo Credit: wikipedia

ईरान में लोग सड़कों पर Bonfires जलाते हैं और उनके ऊपर से कूदते हैं. यह बिल्कुल हमारी होलिका दहन की तरह होता है, जहां बुराई को जलाने का संदेश दिया जाता है.

10. स्पेन का Cascamorras

Photo Credit: Wikipedia

इसमें लोग अपने पूरे शरीर पर काला ग्रीस या पेंट लगा लेते हैं और एक-दूसरे के पीछे भागते हैं. यह पूरी तरह से हुड़दंग और मस्ती से भरा होता है.

Advertisement

Global holi like Festival Dates 2026- ग्लोबल होली फेस्टिवल की तारीख 2026

  • 15 – 17 फरवरी के बीच Battle of the Oranges
  • मिड फरवरी में Chinchilla Melon Festival
  • 23 फरवरी को Flour War (Greece)
  • 17 मार्च को Chaharshanbe Suri फेस्टिवल
  • अप्रैल 13 से 15 Songkran (Thailand)
  • अप्रैल 13 – 16 Thingyan (Myanmar) फेस्टिवल
  • 29 जून को Haro Wine फेस्टिवल
  • जुलाई 24 से 9 अगस्त को Boryeong Mud फेस्टिवल
  • 26 अगस्त को La Tomatina फेस्टिवल
  • 6 सितंबर से 9 Cascamorras फेस्टिवल


नोट - अगर आप इन फेस्टिवल में शामिल होने जाते हैं तो इन तारीख के करीब आने पर लोकल टूरिज्म बोर्ड को दोबारा चेक कर लें. क्योंकि इनमें से कई त्योहार चांद या धार्मिक कैलेंडर पर आधारित होते हैं 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान ने बंद की तेल सप्लाई! अमेरिका को दी बड़ी चोट? | Bharat Ki Baat Batata Hoon