डोनाल्ड ट्रंप के सिग्नेचर सबसे अजीब, जानें कैसे साइन करते हैं एलन मस्क से लेकर राहुल गांधी

Donald Trump Signature Style: दुनिया में कई ऐसे दिग्गज हैं, जिनके सिग्नेचर काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं. डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी ऐसे ही लोगों में शुमार है. उनके अलावा एनल मस्क और सुंदर पिचाई के साइन भी काफी दिलचस्प हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दुनिया की बड़ी हस्तियों के खास सिग्नेचर

जब भी आप किसी चेक या दूसरे कागज पर सिग्नेचर करते हैं तो इसका एक खास तरीका होता है. कुछ लोग सिर्फ इसके लिए अपने इनिशियल्स यानी शुरुआती शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, वहीं कई लोग पूरा नाम लिखते हैं. दुनिया की कई बड़ी हस्तियों के सिग्नेचर में भी काफी चीजें दिलचस्प होती हैं. इसमें डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी शामिल है, जो काफी अजीब तरीके से साइन करते हैं और इन्हें समझ पाना काफी मुश्किल है. आज हम आपको डोनाल्ड ट्रंप से लेकर एलन मस्क और राहुल गांधी जैसी हस्तियों के सिग्नेचर के बारे में बताएंगे, इनमें से कुछ लोगों के सिग्नेचर काफी खास हैं. 

डोनाल्ड ट्रंप ऐसे करते हैं साइन 

अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सिग्नेचर सबसे अलग हैं. उनके सिग्नेचर को पहली नजर में पहचान पाना मुश्किल है. यानी जो इसे पहली बार देख रहा हो, उसे पता नहीं चलेगा कि ये सिग्नेचर ट्रंप के हैं. ट्रंप काफी लंबा सिग्नेचर करते हैं. 
 

एलन मस्क का सिग्नेचर 

ट्रंप की तरह स्पेसएक्स के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एलन मस्क के सिग्नेचर का स्टाइल भी काफी अलग है. वो अपने सिग्नेचर में अपने इनिशियल्स का इस्तेमाल करते हैं. इसमें एलन का EL और मस्क का MS दिखता है. हालांकि पहली बार देखकर कोई भी इसका अंदाजा नहीं लगा सकता है. 

सुंदर पिचाई के सिग्नेचर 

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी काफी यूनिक तरीके से अपने साइन करते हैं. उनके सिग्नेचर में सिर्फ दो एल्फाबेट्स का इस्तेमाल होता है, जिन्हें समझना भी काफी मुश्किल है. 

Advertisement

राहुल गांधी का खास सिग्नेचर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सिग्नेचर का स्टाइल भी काफी खास है, वो अपने साइन में अपने नाम की शॉर्ट फॉर्म को लिखते हैं. हालांकि उनके साइन भी इतने आसान नहीं हैं कि कोई भी उन्हें देखते ही पहचान ले. 

पीएम नरेंद्र मोदी के सिग्नेचर 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिग्नेचर काफी सरल और साफ हैं. वो हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ही अपने सिग्नेचर करते हैं. ज्यादातर वो हिंदी में नरेंद्र मोदी लिखकर अपने साइन करते हैं. वहीं अंग्रेजी में सिर्फ N का इस्तेमाल करते हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें - अफीम युद्ध क्यों लड़ा गया था? जिसे लेकर KBC में वरुण ग्रोवर से पूछा गया सवाल

Featured Video Of The Day
नेतन्याहू की इमरजेंसी मीटिंग में मौजूद इजरायली अफसर ने NDTV को क्या-क्या बताया?
Topics mentioned in this article
Donald Trump Signature
PM Modi Signature
Rahul Gandhi Signature
Elon Musk Signature