DU Admission Update: दिल्ली यूनिवर्सिटी में मई से एडमिशन शुरू, CUET स्कोर से होगी सीट अलॉटमेंट

Admission in Delhi University : DU एडमिशन 2026 मई के तीसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है. CUET-UG के आधार पर CSAS पोर्टल से होगा पूरा प्रोसेस.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
डीन ऑफ एडमिशन ने साफ कहा है कि छात्रों को CUET के लिए वही सब्जेक्ट चुनने चाहिए जो उन्होंने 12वीं में पढ़े हैं.

DU Admission : दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. साल 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएट एडमिशन प्रोसेस मई के तीसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है. ये प्रोसेस कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET-UG के बाद शुरू होगी. रिपोर्ट के मुताबिक CUET-UG 2026 की परीक्षा 11 मई से 31 मई के बीच आयोजित हो सकती है. ऐसे में छात्रों को अब तैयारी के साथ-साथ एडमिशन प्रोसेस को लेकर भी अलर्ट रहना होगा, क्योंकि पूरा सिस्टम पहले की तरह एंट्रेंस स्कोर पर बेस्ड रहेगा.

CSAS पोर्टल से होगा एडमिशन प्रोसेस

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन इस बार भी CSAS पोर्टल के जरिए कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले रजिस्ट्रेशन होगा, जिसके बाद छात्र अपने पसंद के कोर्स और कॉलेज चुन सकेंगे. CUET के रिजल्ट के आधार पर ही सीट अलॉटमेंट किया जाएगा. यानी अब 12वीं के नंबर नहीं बल्कि एंट्रेंस स्कोर ही सबसे अहम भूमिका निभाएगा.

सब्जेक्ट मैपिंग का रखना होगा खास ध्यान

डीन ऑफ एडमिशन ने साफ कहा है कि छात्रों को CUET के लिए वही सब्जेक्ट चुनने चाहिए, जो उन्होंने 12वीं में पढ़े हैं. क्योंकि कम से कम 50 प्रतिशत समानता जरूरी होगी. ये सब्जेक्ट मैपिंग एडमिशन का एक इंपोर्टेंट पार्ट है. अगर इसमें गड़बड़ी हुई तो छात्रों को नुकसान हो सकता है.

एडमिशन प्रोसेस को तेज करने की तैयारी

यूनिवर्सिटी इस बार एडमिशन प्रोसेस को जल्दी खत्म करने की कोशिश में है. अधिकारियों के मुताबिक हर राउंड के बीच का समय कम किया जाएगा ताकि क्लासेस समय पर शुरू हो सकें. पिछले सालों में देरी को लेकर काफी चिंता जताई गई थी, इसलिए इस बार सिस्टम को बेहतर बनाने पर फोकस किया जा रहा है.

Advertisement
स्टूडेंट फ्रेंडली बनेगा पोर्टल

CSAS पोर्टल को और आसान बनाने पर भी काम चल रहा है. यूनिवर्सिटी का कहना है कि अब स्टूडेंट्स को हर स्टेप पर गाइड करने के लिए नए फीचर्स जोड़े जाएंगे. इससे गलतियों की संभावना कम होगी और पूरा प्रोसेस ज्यादा सरल हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें- फर्जीवाड़े से खाली हुई MBBS सीट अब नहीं होगी बर्बाद, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | India Heatwave Alert: 'भट्टी' बने देश के 100 शहर, 47°C के करीब पहुंचा पारा! | Summer
Topics mentioned in this article