रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India

Mango City Of India: हमारे देश में एक शहर ऐसा है जिसे Mango City Of India कहा जाता है. ये शहर कहां है और यहां के आमों की क्‍या खासियत है, जानें. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Mango City Of India: गर्मियों के मौसम में खूब आम खाए जाते हैं. देश के लगभग हर हिस्‍से में आम को पसंद किया जाता है. यूं ही नहीं इसे फलों का राजा कहा गया है. हमारे देश में एक शहर ऐसा है जिसे Mango City Of India कहा जाता है. ये शहर कहां है और यहां के आमों की क्‍या खासियत है, जानें. 

गूगल पर क्‍या कुछ सर्च नहीं किया होगा आपने, पर क्‍या जानते हैं Google की फुल फॉर्म?

कहां है Mango City Of India

पश्चिम बंगाल में एक शहर है मालदा. मालदा को मैंगो सिटी ऑफ इंडिया कहा जाता है. मालदा में हर साल बड़ी मात्रा में उच्च गुणवत्ता वाले आमों का उत्पादन होता है. 

ऐसे देश जो बदल चुके हैं अपना नाम, तीसरे वाले ने अमेरिका की नाक में दम कर दिया है

यहां के आम दुनिया भर में मशहूर हैं. दरअसल, मालदा की उपजाऊ मिट्टी और अनुकूल जलवायु के कारण यह क्षेत्र आम की खेती के लिए बहुत उपयुक्त है. 

Advertisement

मालदा के प्रसिद्ध आम कौन से हैं 

मालदा में कई तरह के आमों की पैदावार होती है. इनमें प्रमुख हैं- लंगड़ा, हिमसागर, लक्ष्मणभोग, फजली आदि. इन सभी तरह के किस्मों के आमों का स्वाद और खुशबू लाजवाब होती है. 

AI Facts: क्‍या आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में ये 10 बातें जानते हैं?

Featured Video Of The Day
PM Modi Sikkim Visit | 50वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने सिक्किम को दी बड़ी सौगात | BREAKING NEWS