Delhi School Summer Vacation: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आज यानी 11 मई से गर्मी की छुट्टियां आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई हैं. ये छुट्टियां 30 जून 2026 तक जारी रहेंगी. यानी अब दिल्ली के सरकारी स्कूल सीधा 1 जुलाई, 2026 से खुलने वाले हैं. दिल्ली के ज़्यादातर प्राइवेट स्कूल शिक्षा निदेशालय (DoE) के शेड्यूल के हिसाब से चलते हैं. ऐसे में कुछ प्राइवेट स्कूलों में भी आज से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो रही है. हालांकि कुछ ऐसे भी दिल्ली के प्राइवेट स्कूल हैं, जहां पर गर्मी की छुट्टियां कुछ दिनों बाद शुरू होंगी.
इन कक्षाओं के बच्चों की जाना होगा स्कूल
हालांकि इस दौरान कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल खुले रहेंगे. इन कक्षा के छात्रों की 11 मई से 23 मई तक रिमेडियल क्लासेस (सुधारात्मक) चलेंगी. छात्रों के लिए स्कूल सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक चलेंगे. वहीं शिक्षकों के लिए स्कूल सुबह 7:20 बजे से 11:00 बजे तक खुलेंगे रहेंगे.
देखें छुट्टी का शेड्यूल-
| इवेंट | तारीख |
| कब से शुरू हो रही हैं गर्मी की छुट्टियां | 11 मई |
| रिमेडियल क्लासेस कब से कब तक होंगी | 11 मई से 23 मई तक |
| टीचर की कब से स्कूल जाना होगा | 28 और 30 जून, 2026 |
| गर्मी की छुट्टियां कब खत्म होंगी | 1 जुलाई से स्कूल शुरू हो जाएंगे |
प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे सही तारीखों के लिए आधिकारिक एकेडमिक कैलेंडर देखें या अपने-अपने स्कूल से सीधा संपर्क करें. बता दें कि इस समय देश के कई हिस्से में बहुत ज़्यादा गर्मी पड़ रही है. गर्मी को देखते हुए ही गर्मी की छुट्टियां हर साल दी जाती हैं. कई राज्यों में तो अप्रैल से ही गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं.