CUET PG Counselling 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम (PG) 2026 के कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के नतीजे घोषित कर दिए. स्कोरकार्ड ऑनलाइन exams.nta.nic.in/cuet-pg पर अपलोड किया गया है. इस स्कोर के आधार पर छात्र केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भाग लेने वाले कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं. उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करके CUET PG स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
- NTA ने 6 से 30 मार्च तक पूरे देश में 157 विषयों के लिए 50 शिफ्ट में CUET PG 2026 परीक्षा आयोजित की थी.
- इस साल इस कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में कुल 5,04,301 उम्मीदवार शामिल हुए थे.
- CUET PG 2026 के नतीजों की घोषणा के साथ ही, भाग लेने वाले विश्वविद्यालय अब CUET PG 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेंगे.
- काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने से बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाती है.
काउंसलिंग राउंड की प्रक्रिया क्या है
एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट भाग लेने वाले कॉलेजों और यूनिवर्सिटी तैयार करते हैं. ये संस्थान CUET PG स्कोर के आधार पर अपनी अलग- अलग काउंसलिंग करेंगे. उम्मीदवारों को काउंसलिंग राउंड के लिए खुद को रजिस्टर करना होगा. जिस भी कॉलेज में वो दाखिला लेना चाहते हैं, उस कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो जिस भी कॉलेज में दाखिला लेने की इच्छा रखते हैं, उस कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें. एडमिशन पोर्टल खुलते ही अप्लाई कर दें.
कैसे तैयार की जाती है मेरिट लिस्ट
काउंसलिंग राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय छात्रों को जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होते हैं. यूनिवर्सिटी CUET PG 2026 में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर फिर मेरिट लिस्ट जारी करती है. जिन उम्मीदवारों के नाम मेरिट लिस्ट में आते हैं, उन्हें फिजिकल वेरिफिकेशन और दूसरी औपचारिकताओं के लिए अपने आवंटित यूनिवर्सिटी में रिपोर्ट करना होता है.
इस साल, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्ज़ाम में कुल 198 यूनिवर्सिटीज ने हिस्सा लिया है. जिसमें से केंद्रीय यूनिवर्सिटीज 45 हैं. राज्य सरकार की यूनिवर्सिटीज 40 हैं. सरकारी संस्थान 24 हैं और अन्य प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज की संख्या 89 है.