class 7 maths teaching tips: जब बच्चा कक्षा 7 में आता है तो वह मैथ्स के कई नए कांसेप्ट पढ़ता है. इस लेवल पर गणित थोड़ा एडवांस हो जाता है. उसे Fractions, Algebra, Integers जैसे टॉपिक्स पढ़ने होते हैं. अगर इस समय बच्चे के डाउट क्लीयर कर दिए जाएं तो उसे आगे की पढ़ाई में बहुत मदद मिलती है. जानें बच्चों को कक्षा 7 में गणित पढ़ाने के असरदार तरीकों के बारे में.
कक्षा 7 में बच्चे को इस तरीके से पढ़ाएं Maths
कॉन्सेप्ट पहले समझाएं
सबसे पहले बच्चे को कॉन्सेप्ट अच्छी तरह से समझा दें. जिससे वह उससे संबंधित कोई प्रश्न हो तो पूछ सके. अगर कॉन्सेप्ट क्लीयर होगा तो वो हर तरह के सवाल कर लेगा.
कक्षा 6 में आते ही बच्चे को इन 7 तरीकों से पढ़ाएं अंग्रेजी
कॉन्सेप्ट के बाद फॉमूर्ला
फॉमूर्ला याद होना बहुत जरूरी है. इसके बिना गणित में अच्छा स्कोर नहीं किया जा सकता है. इसलिए कॉन्सेप्ट बताने के बाद उसे धीरे-धीरे फॉर्मूले बताएं और उन्हें याद करवा दें.
30 मिनट जरूरी हैं
मैथ्स जैसे विषय में मजबूती हासिल करने के लिए कंसिस्टेंसी जरूरी है. रोज 30 मिनट की प्रैक्टिस कराएं.
एक्स्ट्रा बुक्स से प्रैक्टिस कराएं
केवल स्कूल की बुक के भरोसे ना रहें. बच्चे को जितने सवाल हल कराएंगे वह उतना ही बेहतर करेगा. इसलिए उसे एक्स्ट्रा बुक्स से प्रैक्टिस कराएं.
कक्षा 6 में आते ही बच्चे को इन तरीकों से पढ़ाना शुरू करें गणित
शुरू से पढ़ा दें
अगर बच्चा किसी टॉपिक में वीक है या उसे समझ नहीं आ रहा है तो उसे शुरू से समझाएं. इससे उसका बेसिक भी क्लीयर हो जाएगा.