क्‍लास 6 के बच्‍चे को इन तरीकों से पढ़ाएं साइंस, सेल्‍फ स्‍टडी की पढ़ जाएगी आदत

Class 6 science teaching tips: कक्षा 6 में विज्ञान विषय में कई नए टॉपिक्‍स पढ़ाए जाते हैं. जो छात्र आगे चलकर विज्ञान व विज्ञान से संबंधित विषयों में करियर बनाना चाहता हैं उनके लिए पढ़ाई की नींव कक्षा 6 से ही पड़ती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Class 6 science teaching tips: कक्षा 6 में विज्ञान विषय में कई नए टॉपिक्‍स पढ़ाए जाते हैं. जो छात्र आगे चलकर विज्ञान व विज्ञान से संबंधित विषयों में करियर बनाना चाहता हैं उनके लिए पढ़ाई की नींव कक्षा 6 से ही पड़ती है. यही वजह है कि इस क्‍लास में बच्‍चे को सही तरीके से पढ़ाया जाना बहुत जरूरी है. जिससे बच्चे रटने की बजाय समझकर पढ़ना शुरू करें और धीरे-धीरे सेल्‍फ स्‍टडी की आदत विकसित हो. 

क्‍लास 6 के बच्‍चे को इन तरीकों से पढ़ाएं साइंस

कॉन्सेप्ट क्लियर हो, रटने पर जोर ना दें 
साइंस ऐसा विषय है, जिसमें समझ सबसे जरूरी होती है कॉन्‍सेप्‍ट का क्‍लीयर होना. बच्चे को हर टॉपिक को आसान भाषा में समझाएं. जैसे Photosynthesis को उदाहरणों और चित्रों के जरिए समझाएं. 

विजुअल लर्निंग 
बच्चे को नया कॉन्‍सेप्‍ट पढ़ाएं तो विजुअल लर्निंग की मदद ले सकते हैं. उन्‍हें उदाहरणों को विजुअली दिखाकर समझाएं. इससे बच्‍चों के लिए पढ़ाई रोचक बनती है. 

बच्‍चे की हैंडराइटिंग सुधारने के टिप्‍स, मोतियों सी हो जाएगी राइटिंग

पढ़ाई का टाइम फिक्स करें
बच्‍चे को सेल्‍फ स्‍टडी की आदत पड़े, इस‍के लिए जरूरी है कि नियमित समय पर रोज पढ़ाई की जाए. शुरुआत में बच्‍चे को गाइड करें और धीरे-धीरे उसे खुद पढ़ने दें. 

Advertisement

सवाल पूछने को कहें 
बच्चों को सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित करें. ये कैसे हुआ, क्‍यों हुआ, इसके आगे क्‍या होगा, आदि प्रश्‍न जब वो पूछेगा तभी उसकी सोचने की क्षमता बढ़ेगी. 

क्‍लास 6 में आते ही बच्‍चे को इन तरीकों से पढ़ाना शुरू करें हिंदी

छोटे-छोटे नोट्स बनवाएं
बच्‍चे को प्रोत्‍साहित करें कि वे हर चैप्टर के अपने शब्दों में छोटे नोट्स बनाएं. इससे उन्‍हें नोट्स बनाने की आदत पड़ेगी और एग्‍जाम से पहले वे उससे रिवीजन भी कर पाएंगे. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
MP Viral Video: MLA की बेटी का तांडव! बीच सड़क जूते से युवक को पीटा, VIRAL VIDEO | MP News | BJP