Chhath Holiday 2026: छठ का महापर्व इस साल 16 नवंबर को मनाया जाएगा. पूर्वांचल समेत पूरे देश में इस त्योहार को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. ऐसे में लोग अपने घरों को लौटने के लिए महीनों पहले ही ट्रेन और बसों की टिकट बुक करा चुके हैं. दिल्ली सरकार ने 16 नवंबर को पब्लिक हॉलीडे घोषित कर दिया है. तो चलिए जानते हैं बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और दिल्ली में इस साल छठ के मौके पर स्कूलों और दफ्तरों में कब से कब तक छुट्टियां रहेंगी.
बिहार में छठ की कितने दिन की छुट्टी?
बता दें कि बिहार में 7 नवंबर से ही छुट्टी कर दी गई है जो 17 नवंबर तक चलेगी. वहीं केवल छठ की बात करें तो 13 से 16 बंद रहेंगे.
उत्तर प्रदेश में छठ की कितने दिन की है छुट्टी
वहीं, उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार छठ पर 15 और 16 नवंबर को रिस्ट्रक्टेड छुट्टी रखा गया है.
झारखंड में छठ की कितने दिन की है छुट्टी
राज्य सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 15, 16, 17 नवंबर को छठ पूजा की छुट्टी रहेगी. इस दौरान 3 दिन की छुट्टी रहेगी.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 16 नवंबर की छुट्टी का ऐलान, छठ पर मिलेगा लंबा वीकेंड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं