CTET Admit Card 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) किसी भी समय CTET फरवरी 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर देगा. सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) की परीक्षा 7 और 8 फरवरी को देश भर के 140 शहरों में होने वाली है. परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा. इस परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वो एडमिट कार्ड का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं. CTET एडमिट कार्ड का लिंक ctet.nic.in पर एक्टिव होगा. इस लिंक पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड किया जा सकेगा.
CBSE ने एक्स पर एक पोस्ट कर एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी देते हुए लिखा, अपने CTET एग्जाम की सही तारीख और समय के लिए अपना एडमिट कार्ड ध्यान से देखें, और सेंटर पर समय पर पहुंचें. परीक्षा शुरू होने के बाद एंट्री की इजाज़त नहीं होगी. शहर, सेंटर या तारीख बदलने की कोई रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं की जाएगी. जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएं https://ctet.nic.in
कैसे डाउनलोज करें एडमिट कार्ड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट – ctet.nic.in पर जाना होगा.
- CTET 2026 एडमिट कार्ड का लिंक यहां आपको मिलेगा.
- इस लिकं पर क्लिक करना होगा. जिसके बाद एक पेज खुलेगा. इस पेज पर पूछी गई जानकारी को सही से भर दें. जानकारी भरते ही एडमिट कार्ड सामने आ जाएगा. जिसे डाउनलोड कर लें.
- एग्जाम वाले दिन एडमिट कार्ड की कॉपी साथ लेकर जाएं.
- कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड की कॉपी के साथ एक एक वैलिड फोटो ID प्रूफ भी लेकर जाना होगा,
- बिना हॉल टिकट के एंट्री नहीं मिलेगी.
- एडमिट कार्ड पर रिपोर्टिंग टाइम लिखा होगा. रिपोर्टिंग टाइम के बाद पहुंचने पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.