CBSE Class 10 Phase 2 Exam 2026: सेकेंड बोर्ड Time table हुआ जारी, जानिए कौन Exam दे सकता है कौन नहीं ?

CBSE कक्षा 10 फेज 2 परीक्षा 15 मई 2026 से शुरू हो रही है. जानें डेटशीट, पात्रता नियम और अंक सुधारने के सुनहरे अवसर के बारे में पूरी जानकारी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
 बोर्ड द्वारा अनुमति प्राप्त स्पोर्ट्स छात्र और प्रथम/तृतीय अवसर वाले कंपार्टमेंट छात्र भी इसमें बैठ सकते हैं.

CBSE Class 10 Phase 2 Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा फेज 2 परीक्षा 2026 का आयोजन 15 मई से 1 जून के बीच किया जा रहा है. यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए एक 'वरदान' की तरह है जो पहले फेज की परीक्षा में शामिल हुए थे और अब अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाना चाहते हैं.ऐसे में आइए जानते हैं सेकेंड बोर्ड एग्जाम टाइम टेबल.

CBSE Class 10 Phase 2 Exam 2026: क्या है परीक्षा का शेड्यूल?

डेटशीट के अनुसार, मुख्य विषयों की परीक्षाएं निम्नलिखित तिथियों पर आयोजित की जाएंगी:

15 मई: गणित (Standard/Basic)

19 मई: विज्ञान (Science - 086)

22 मई: सामाजिक विज्ञान (Social Science - 087)

26 और 30 मई: भाषा (Language) विषय

इन मुख्य विषयों के बीच में 16, 18, 20, 21, 23, 25, 28, 29 मई और 1 जून को विभिन्न कंपार्टमेंट विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डिटेल डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

CBSE Class 10 Phase 2 Exam 2026: सेकेंड बोर्ड एग्जाम कौन दे सकता है? 

मार्क्स सुधार (Improvement)

 वे छात्र जो पहले फेज में बैठे थे और अधिकतम 3 विषयों (विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषा सहित) में अपने अंक सुधारना चाहते हैं.

कंपार्टमेंट छात्र

जिन्हें पहले फेज में 'कंपार्टमेंट' मिला है या जो 2025 के कंपार्टमेंट कैटेगरी में थे.

विशेष छूट

 बोर्ड द्वारा अनुमति प्राप्त स्पोर्ट्स छात्र और प्रथम/तृतीय अवसर वाले कंपार्टमेंट छात्र भी इसमें बैठ सकते हैं.

कौन नहीं दे सकता है एग्जाम

वे छात्र जो पहले फेज में तीन या अधिक विषयों में अनुपस्थित थे, वे इस परीक्षा के पात्र नहीं हैं.

यह भी पढ़ें- CBSE का बड़ा ऐलान, अब स्कूलों में रटना बंद, बदलेगा पढ़ाई का पूरा अंदाज, देखें क्या है नई 'Skill Labs' पॉलिसी

Featured Video Of The Day
करोड़ों की कार से आया 'मजदूर', ठीक किया सड़क का गड्ढा, VIDEO देख लोगों न पकड़ लिया सिर