CBSE ने जारी किया 10वीं गणित का सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम, जानें कैसा होगा परीक्षा का नया पैटर्न

सीबीएसई (CBSE) ने क्लास 10वीं मैथ एग्जाम का सैंपल पेपर और आंसर की cbseacademic.nic.in पर जारी कर दी गई है. 80 नंबरों के मेन पेपर का पैटर्न और 20 अंकों के इंटरनल असेसमेंट के नियम यहां जानिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से सैंपल पेपर डाउनलोड कर नियमित अभ्यास करें ताकि वे मुख्य परीक्षा में बेहतर स्कोर हासिल कर सकें.

CBSE Class 10 Maths Sample Paper 2026-27 : 10वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एकेडेमिक सेशन 2026-27 के लिए क्लास 10वीं गणित बेसिक (Mathematics Basic) सब्जेक्ट का ऑफिशियल सैंपल क्वेश्चन पेपर और उसकी मार्किंग स्कीम अपनी एजुकेशनल वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर अपलोड कर दी है. इसके जरिए छात्र परीक्षा से पहले ही क्वेश्चन पेपर के फॉर्मेट, अंकों के विभाजन और पूछे जाने वाले सवालों की प्रकृति को अच्छे से समझ सकते हैं. तो चलिए जानते हैं 10वीं गणित बेसिक का एग्जाम पैटर्न और मार्किंग सिस्टम.

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि इस बार क्वेश्चन पेपर के डिजाइन और एसेसमेंट पैटर्न (Assessment Pattern) में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

Question Paper: Click here

Answer Sheet: Click here

कैसा होगा सीबीएसई 10वीं मैथ बेसिक का एग्जाम पैटर्न?

गणित का लिखित पेपर कुल 80 अंकों का होगा और इसे पूरा करने के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय मिलेगा. पूरे पेपर को 5 अलग-अलग सेक्शन्स (Sections) में बांटा गया है, जिसमें कुल 38 अनिवार्य सवाल शामिल होंगे:

Section A

इसमें 1-1 अंक वाले कुल 20 सवाल होंगे. इनमें 18 MCQs और 2 Assertion-Reason वाले प्रश्न शामिल होंगे.

Section B

इसमें 2-2 अंकों वाले 5 अति लघु उत्तरीय (Very Short Answer) प्रश्न पूछे जाएंगे.

Section C

इसमें 3-3 अंकों वाले 6 लघु उत्तरीय (Short Answer) प्रश्न दिए जाएंगे.

Section D

इस सेक्शन में 5-5 अंकों वाले 4 दीर्घ उत्तरीय (Long Answer) प्रश्न होंगे.

Section E

इस सेक्शन में छात्रों की लॉजिकल एबिलिटी को परखने के लिए 4-4 अंकों वाले 3 केस स्टडी बेस्ड (Case Study-based) सवाल दिए जाएंगे.

Advertisement

स्टूडेंट्स को कुछ चुनिंदा सवालों में इंटरनल च्वाइस (Internal Choices) दिए जाएंगे. इसके साथ ही परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल में किसी भी तरह के कैलकुलेटर के इस्तेमाल पर बैन है.

20 अंकों का इंटरनल असेसमेंट 

लिखित परीक्षा के अलावा शेष 20 अंक स्कूल स्तर पर इंटरनल मार्किंग के माध्यम से दिए जाएंगे, जिसका विभाजन इस तरह किया गया है:

Advertisement

पीरियोडिक टेस्ट और मल्टीपल असेसमेंट

10 अंक

पोर्टफोलियो रिकॉर्ड

5 अंक

गणित लैब प्रैक्टिकल

5 अंक

स्टूडेंट को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से सैंपल पेपर डाउनलोड कर रेग्यूलर प्रैक्टिस करें ताकि वे मेन एग्जाम में बेहतर स्कोर हासिल कर सकें.

यह भी पढ़ें-CBSE Board Exam 2027 Date Sheet Live Updates: किसी भी वक्त आ सकती है डेटशीट, cbse.gov.in पर ऐसे करें फटाफट चेक

Featured Video Of The Day
Sardar Patel Jayanti : सरदार पटेल जयंती पर जवानों ने दिखाया दम!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं