CBSE Date Sheet 2027 Class 10, 12 LIVE : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब किसी भी पल खत्म हो सकता है. बोर्ड की ओर से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट (Time Table) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाने वाली है. विदित है कि पिछले साल की तुलना में इस बार डेटशीट जारी होने में पहले ही देरी हो चुकी है. 21 अक्टूबर को एलओसी (LOC) जमा करने की समय-सीमा पूरी होने के बाद अब बोर्ड टाइमटेबल को अंतिम रूप दे रहा है. सीबीएसई डेटशीट, परीक्षा की तारीखों और नए नियमों से जुड़े हर ताजा अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें.
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: किसी भी वक्त आ सकता है 10वीं-12वीं का टाइमटेबल
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट किसी भी समय जारी कर सकता है. डेटशीट पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में जारी की जाएगी, जिसमें परीक्षा की तारीखें, शिफ्ट की टाइमिंग, सब्जेक्ट के नाम और सब्जेक्ट कोड की पूरी डिटेल्स दी जाएगी.
CCBSE Date Sheet 2027 LIVE: Class 10, 12 Board Exam Time Table Release Date And PDF Download Updates
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: कैसा होगा सीबीएसई 10वीं गणित बेसिक का एग्जाम पैटर्न?
सीबीएसई कक्षा 10वीं मैथ बेसिक का पेपर कुल 100 अंकों का होगा, जिसका पूरा गणित इस तरह है:
लिखित परीक्षा (80 अंक): 3 घंटे के इस पेपर में कुल 38 अनिवार्य पेपर होंगे. इन्हें 5 भागों में बांटा गया है:
Section A: 20 ऑब्जेक्टिव प्रश्न (1-1 अंक)
Section B: 5 अति लघु प्रश्न (2-2 अंक)
Section C: 6 लघु प्रश्न (3-3 अंक)
Section D: 4 दीर्घ प्रश्न (5-5 अंक)
Section E: 3 केस स्टडी प्रश्न (4-4 अंक)
इंटरनल असेसमेंट (20 अंक)
इसमें पीरियोडिक टेस्ट के 10 अंक, पोर्टफोलियो के 5 अंक और गणित लैब प्रैक्टिकल के 5 अंक शामिल हैं. परीक्षा में कैलकुलेटर पूरी तरह बैन है.
CBSE Board Exam Schedule 2027 LIVE: क्या प्री-बोर्ड के अंक बोर्ड परीक्षा के नंबरों में जुड़ते हैं?
Pre-Board Marks Status: बोर्ड के अनुसार, प्री-बोर्ड परीक्षाओं (Pre-Board Exams) में मिलने वाले अंक अंतिम बोर्ड परीक्षा के नंबरों में बिल्कुल नहीं जोड़े जाते हैं. प्री-बोर्ड का आयोजन केवल छात्रों की तैयारी को परखने, टाइम मैनेजमेंट और परीक्षा के डर को दूर करने के लिए किया जाता है. हालांकि, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे प्री-बोर्ड को गंभीरता से लें, क्योंकि यह बोर्ड परीक्षा से पहले अपनी कमजोरियों को सुधारने का सबसे बेहतरीन जरिया है.
CBSE Date Sheet 2027 Live: बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
सीबीएसई (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 में सफलता हासिल करने के लिए छात्रों को हर सब्जेक्ट में (थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों) में न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर हासिल करना अनिवार्य होगा. इससे कम अंक लाने वाले छात्रों को कम्पार्टमेंट परीक्षा की कैटेगरी में रखा जाएगा.
CBSE Board Exam 2027 Timetable LIVE: 10वीं के छात्रों के लिए साल में दो बोर्ड परीक्षाएं
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुसार, सीबीएसई ने साल 2026 से ही कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं (Two Board Examinations) की व्यवस्था लागू कर दी है. इससे छात्रों पर परीक्षा का तनाव कम होगा और उन्हें अपने अंक बेहतर करने का बेहतर अवसर मिलेगा.
CBSE Date Sheet 2027: जारी होते ही इन 4 स्टेप्स में डाउनलोड करें पीडीएफ
- सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
- अब आप होमपेज पर मुख्य वेबसाइट (Main Website) सेक्शन पर क्लिक करिए.
- 'लेटेस्ट @ सीबीएसई' सेक्शन में 'CBSE Class 10th / Class 12th Date Sheet 2027' के लिंक पर क्लिक करिए.
- आपकी स्क्रीन पर डेटशीट की पीडीएफ खुल जाएगी, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लीजिए.
CBSE Date Sheet 2027 Live Update : LOC जमा करने की डेडलाइन खत्म, अब डेटशीट का रास्ता साफ
बोर्ड परीक्षाओं के लिए स्कूलों द्वारा 'लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स' (LOC) जमा करने की लास्ट डेट 21 अक्टूबर को समाप्त हो चुकी है. बोर्ड ने इससे पहले स्कूलों को कई रिमाइंडर भेजे थे ताकि छात्रों के नाम, सब्जेक्ट च्वाइस और फीस भुगतान में कोई गलती न रहे. अब छात्रों का डेटा लॉक होने के बाद डेटशीट जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में चल रहा है.
CBSE Board Exam 2027 Date Sheet Live Updates: पिछले साल से देरी पर इस दिन आ रही 10वीं-12वीं की डेटशीट! cbse.gov.in पर ऐसे करें चेक
इस साल सीबीएसई की डेटशीट जारी होने में पिछले साल के मुकाबले देरी देखी जा रही है. अगर पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो बोर्ड ने 24 सितंबर को ही टेंटिटिव (Tentative) डेटशीट जारी कर दी थी और 30 अक्टूबर को फाइनल टाइमटेबल आ गया था. वहीं पिछले साल बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थीं.