CBSE Admit Card 2026 : सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं क्लास के एडमिट कार्ड यानी हॉल टिकट जारी कर दिए हैं. अगर आप भी इस साल बोर्ड एग्जाम में बैठने वाले हैं, तो अब अपनी तैयारी को आखिरी टच देना शुरू कर दें. हालांकि, इस बार एडमिट कार्ड पाने के तरीके में थोड़ा सा ट्विस्ट है, जिसे जानना आपके लिए जरूरी है.
यह भी पढ़ें- यूपी के किन छात्रों की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाती है सरकार? ऐसे होता है आवेदन
CBSE Admit Card 2026 out : छात्र खुद क्यों नहीं कर सकते डाउनलोड?
सीबीएसई ने साफ किया है कि रेगुलर स्टूडेंट्स खुद एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे. यह सुविधा सिर्फ स्कूलों के लिए है. स्कूलों को 'परीक्षा संगम' (Pariksha Sangam) पोर्टल पर जाकर अपनी आईडी से लॉगिन करना होगा और वहां से सभी बच्चों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे.
इसलिए, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें. स्कूल प्रशासन ही आपको प्रिंटेड एडमिट कार्ड देगा. याद रखें, बिना स्कूल की मोहर और प्रिंसिपल के साइन के यह कार्ड मान्य नहीं होगा.
CBSE Admit Card 2026 out : परीक्षा की तारीखें और जरूरी नियम
सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक चलेंगी. वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 तक जारी रहेंगी. एग्जाम सेंटर पर एंट्री के लिए एडमिट कार्ड की फिजिकल कॉपी (प्रिंटआउट) ले जाना अनिवार्य है. इसके बिना आपको सेंटर के अंदर घुसने नहीं दिया जाएगा.
CBSE Admit Card 2026 out : एडमिट कार्ड में इन चीजों को जरूर चेक करें
जैसे ही आपको स्कूल से एडमिट कार्ड मिले, ये चीजें जरूर करें क्रास चेक
- आपका नाम और फोटो
- रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी
- स्कूल और सेंटर का नंबर
- विषयों के नाम और उनके कोड
- जन्म तिथि और परीक्षा की सही तारीखें
CBSE Admit Card 2026 out : स्कूलों के लिए डाउनलोड करने का तरीका
स्कूल के प्रिंसिपल या अधिकारी इन स्टेप्स से एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
- यहाँ 'परीक्षा संगम' (Pariksha Sangam) पोर्टल को चुनें.
- इसके बाद 'Admit Card, Centre Material for Main Exam 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएंगे, इन्हें डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.