CBSE Board Result 2026 Out : सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

CBSE Board Result 2026 Out : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित. जानें आपके जिले का प्रदर्शन कैसा रहा. डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोरकार्ड और देखें टॉपर्स की लिस्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस साल सीबीएसई 10वीं के नतीजों में एक बार फिर छोटे शहरों और जिलों ने बाजी मारी है.

CBSE Board Result 2026 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने लाखों छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस साल का रिजल्ट न केवल छात्रों की मेहनत को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि देश के अलग-अलग हिस्सों और जिलों में शिक्षा का स्तर कैसा रहा है. अगर आप भी अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर तुरंत चेक कर सकते हैं.

अपना रिजल्ट कैसे चेक करें (Direct Link)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'Secondary School Examination (Class X) Results 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
  • 'Submit' बटन दबाते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर होगा.
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें.
  • डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर भी सुविधा

उमंग और DigiLocker पर भी कर सकते हैं चेक

भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने पर छात्र DigiLocker या UMANG App का उपयोग कर सकते हैं. इन प्लेटफॉर्म्स पर लॉग इन करके आप अपनी मार्कशीट की डिजिटल कॉपी तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं, जो हर जगह मान्य होती है.

यह भी पढ़ेंCBSE 10th Result 2026 Live Update: CBSE ने जारी कर दिया 10वीं का रिजल्ट, UMANG ऐप पर ऐसे करें चेक

Featured Video Of The Day
Israel Lebanon Ceasefire: 10 घंटे भी नहीं टिका इजरायल-लेबनान के बीच हुआ 10 दिन का सीजफायर!