CBSE 12वीं रिजल्ट आज होगा जारी? Digilocker की वेबसाइट पर दिखने लगा लिंक

DigiLocker CBSE Result Activation: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. इसका संकेत डिजीलॉकर ने भी दे दिया है. डिजीलॉकर की वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक नजर आने लगा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
CBSE 12th Result Today

DigiLocker CBSE Result Activation: CBSE 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. डिजीलॉकर की तरफ से रिजल्ट को लेकर बड़ा संकेत दिया गया है, इसकी वेबसाइट पर सीबीएसई 12वीं का लिंक दिखने लगा है और लिखा है कि रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कॉपियों की चेकिंग पूरी कर चुका है, जिसके बाद अब रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है. इस साल कुल 18,59,551 छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच हुई थीं. 

रिजल्ट कब तक आएगा?

डिजीलॉकर आमतौर पर तभी वेबसाइट के पहले पेज पर बोर्ड रिजल्ट को दिखाता है, जब रिजल्ट जारी होने वाला हो. ऐसे में माना जा रहा है कि रिजल्ट आज ही जारी कर दिया जाएगा. सीबीएसई की तरफ से कभी भी रिजल्ट को लेकर पहले से सूचना नहीं दी जाती है. ऐसे में रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है. 

Digilocker पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर पर भी तुरंत लिंक एक्टिवेट हो जाएगा. 
  • डिजीलॉकर पर रिजल्ट देखने के लिए DigiLocker App डाउनलोड करें या वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर (Aadhaar Number) का इस्तेमाल कर लॉग-इन करें
  • होम पेज पर 'Education' सेक्शन में जाएं और Central Board of Secondary Education (CBSE) पर क्लिक करें
  • अब Class XII Marksheet वाले लिंक पर क्लिक करें 
  • अपना रोल नंबर (Roll Number), स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी डालें
  • 'Get Document' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे यहां से डाउनलोड कर लें. 

सबसे पहले कहां जारी होगा रिजल्ट?

सीबीएसई का रिजल्ट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जारी किया जाएगा. इसके साथ ही उमंग ऐप पर भी छात्र रिजल्ट चेक कर सकते हैं. छात्र अपने रोल नंबर के साथ तैयार रहें. बताया जा रहा है कि रिजल्ट 12 बजे के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है. 

ये हैं देश के सबसे महंगे स्कूल, फीस सुनकर हैरान हो जाएंगे आप

Featured Video Of The Day
सोमनाथ 'स्वाभिमान पर्व' | पुनर्निर्मित मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ, देखिए- आज दिन भर