29 minutes ago

 CBSE Board 12 Result 2026 Live News Updates : सीबीएसई बोर्ड (CBSE) की 12वीं की परीक्षा दे चुके लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) किसी भी वक्त कक्षा 12वीं के परिणामों की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है. ताजा अपडेट्स की मानें तो मूल्यांकन प्रक्रिया (Evaluation) लगभग पूरी हो चुकी है और बोर्ड अब पोर्टल पर नतीजे अपलोड करने की अंतिम तैयारी में है. आमतौर पर सीबीएसई 10वीं के नतीजों के कुछ दिनों बाद ही 12वीं का परिणाम जारी कर देता है.  साल 2026 में 10वीं के नतीजे 15 अप्रैल को ही घोषित किए जा चुके हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर लाइव हो सकता है. हालांकि, बोर्ड ने अभी तक सटीक समय की पुष्टि नहीं की है.

इन वेबसाइट्स पर रखें नजर

रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है. ऐसे में आप इन डायरेक्ट लिंक्स का उपयोग कर सकते हैं:

  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in

  CBSE Board 12 Result 2026 Live News Updates :

Apr 25, 2026 16:22 (IST)

CBSE Board Result live 2026: पास होने के लिए कितना नंबर चाहिए

छात्रों को प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों में अलग-अलग 33 प्रतिशत अंक लाने जरूरी हैं. जो छात्र एक या दो सब्जेक्ट्स में फेल होंगे, वो कंपार्टमेंट परीक्षा (Compartment Exam) से अपना अंक सुधार सकते हैं और साल बचा सकते हैं. 

Apr 25, 2026 15:50 (IST)

CBSE Board Result live 2026: वेबसाइट क्रैश होने पर कैसे चेक करें रिजल्ट

वेबसाइट क्रैश होने पर घबराएं नहीं बल्कि डिजिलॉकर या आईवीआरएस (IVRS) का उपयोग करें. आप बोर्ड के हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी अपना रिजल्ट पूछ सकते हैं.

Apr 25, 2026 15:01 (IST)

CBSE Class 12 Results 2026 Live: सीबीएसई में नंबर कैसे कैलकुलेट किए जाते हैं

CBSE Class 12 Results 2026 News:इस बार नतीजे 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' का इस्तेमाल करके तैयार किए गए हैं. आंसर शीट के डिजिटल मूल्यांकन के ज़रिए, बोर्ड का मकसद इस प्रक्रिया को तेज करना, पारदर्शिता बढ़ाना और गलतियों को कम करना है

Apr 25, 2026 14:53 (IST)

CBSE 12th Result 2026 LIVE : DigiLocker और UMANG ऐप से भी देख सकते हैं रिजल्ट

CBSE 12th Result 2026 LIVE : वेबसाइट के अलावा छात्र DigiLocker और UMANG App के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको अपने आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा.

Advertisement
Apr 25, 2026 14:14 (IST)

CBSE 12th Result 2026 LIVE: इन लिंक पर जाकर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in

Apr 25, 2026 13:58 (IST)

CBSE 12th Result 2026 LIVE: कैसे चेक करें अपना रिजल्ट? (Step-by-Step Guide)

अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर 'CBSE Class 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब अपना Roll Number, School Number और Admit Card ID दर्ज करें.
  4. 'Submit' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  5. भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करें या प्रिंट आउट ले लें.

Featured Video Of The Day
NDTV Yuva 2026: NDTV युवा के मंच से GenZ के लिए Women Leaders का बड़ा संदेश