2 hours ago

CBSE 10th Result 2026 Expected date : सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा दे चुके लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड 14 से 20 अप्रैल के बीच नतीजों की घोषणा कर सकता है. इस साल 17 फरवरी से 10 मार्च तक चली परीक्षाओं में करीब 25 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे.

दिलचस्प बात यह है कि इस बार सीबीएसई साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कर रहा है. दूसरे चरण की परीक्षाएं मई में होनी हैं, यही वजह है कि पहले चरण का रिजल्ट इतनी जल्दी जारी किया जा रहा है. हालांकि, 12वीं के छात्रों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा क्योंकि कॉपियों का मूल्यांकन अभी जारी है. छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर डायरेक्ट लिंक के जरिए चेक कर सकेंगे.

CBSE 10th Result 2026 Live Updates

Apr 11, 2026 16:23 (IST)

CBSE Board Class 10th Result 2026 Live: उमंग से रिजल्ट देखने का तरीका

  1. आप उमंग ऐप डाउनलोड कर सकते हैं या web.umang.gov.in वेबसाइट पर डायरेक्ट जा सकते हैं
  2. अब आप अपने मोबाइल नंबर और रोल नंबर से रजिस्टर करें
  3. लॉग इन करें और एजुकेशन सेक्शन पर जाएं
  4. इसके बाद ‘CBSE 10’ पर क्लिक करिए
  5. क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करिए

Apr 11, 2026 15:38 (IST)

CBSE Class 10th Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट यहां देखें

– cbse.gov.in

– results.nic.in

– results.digilocker.gov.in

– umang.gov.in

Featured Video Of The Day
Vaibhav Suryavanshi: इस 15 साल के लड़के ने IPL में वो कर दिखाया, जो बड़े-बड़े सूरमा नहीं कर पाते