CA Final Results: करनाल की दीक्षा गोयल ने हासिल की पहली रैंक, जानें कितने आए मार्क्स

ICAI CA Final January 2026 toppers: ICAI CA जनवरी फाइनल एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. दीक्षा गोयल ने इस एग्जाम में टॉप किया है. अनिरुद्ध गर्ग दूसरे स्थान पर हैं, जबकि ऋषभ जैन और ध्रुव डेम्बला तीसरा स्थान हासिल किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ICAI CA Final January 2026 toppers: जनवरी की परीक्षा में कुल 7,590 स्टूडेंट्स क्वालिफाई हुए है.

इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI) ने रविवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. जनवरी की परीक्षा में कुल 7,590 स्टूडेंट्स क्वालिफाई हुए है. इस साल हरियाणा के करनाल की छात्रा टॉपर बनीं हैं. करनाल की दीक्षा गोयल ने ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की है. बात की जाए अंक की तो दीक्षा गोयल ने 600 में से 486 नंबर हासिल किए. इस हिसाब से दीक्षा गोयल ने 81 परसेंट नंबर हासिल किए हैं. दूसरे स्थान पर हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के अनिरुद्ध गर्ग हैं. उन्होंने 452 नंबर के साथ 75.44 परसेंट हासिल किए हैं. तीसरे स्थान में नई दिल्ली के ऋषभ जैन और हरियाणा के सोनीपत के ध्रुव देम्बला हैं. दोनों ने बराबर नंबर हासिल किए. दोनों ने 451 अंक हासिल किए हैं यानी 75.17 परसेंट मिले. 

ग्रुप-वाइज़ परफॉर्मेंस 

ग्रुप I:

कुल कैंडिडेट शामिल हुए: 53,652
कुल कैंडिडेट पास हुए: 11,282
पास परसेंटेज: 21.03%

ग्रुप II:

कुल कैंडिडेट शामिल हुए: 38,169
कुल कैंडिडेट पास हुए: 3,726
पास परसेंटेज: 9.76%

ग्रुप I और ग्रुप II दोनों (एक साथ):

कुल कैंडिडेट शामिल हुए: 22,293
कुल कैंडिडेट पास हुए: 2,446
पास परसेंटेज: 10.97%

रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड 

1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाना होगा.

2. होमपेज पर CA फाइनल रिजल्ट - जनवरी 2026 का लिंक दिखेगा. इसपप क्लिक करें.

3. अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें.

4. आपका CA फाइनल जनवरी 2026 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.

5. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सेव कर लें.

 ये एग्जाम बहुत कॉम्पिटिटिव होता हैं. इसे पास करने वालों को चार्टर्ड अकाउंटेंट का सर्टिफिकेशन मिलता है और ICAI मेंबरशिप का रास्ता खुल जाता है. CA बनने के बाद सैलरी भी अच्छी खासी लग जाती है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Kuwait में Missile हमले से गिरा America का Fighter Jet F-15, Pilot सुरक्षित