Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट आज होगा जारी , बिहार, यूपी, एमपी, झारखंड, हरियाणा बोर्ड के रिजल्ट कब?

Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी. जानें यूपी, बिहार, एमपी, झारखंड और हरियाणा बोर्ड के नतीजों की संभावित तारीखें और ताजा अपडेट्स.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चलिए जानते हैं यूपी, बिहार, एमपी, झारखंड और हरियाणा बोर्ड के नतीजे कब जारी किए जाएंगे. 

Board Result 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कल यानी 24 मार्च 10वीं का रिजल्ट घोषित कर देगा. ऐसे में अब बाकी राज्यों के रिजल्ट कब आएंगे ये जानने की उत्सुकता तेज हो गई है. तो चलिए जानते हैं यूपी, बिहार, एमपी, झारखंड और हरियाणा बोर्ड के नतीजे कब जारी किए जाएंगे. 

BSBE Result 2026 : बिहार बोर्ड 2026 के रिजल्ट कब होंगे जारी

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए साफ कर दिया है कि इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) और मैट्रिक (कक्षा 10वीं) दोनों के परिणाम मार्च के अंत तक घोषित कर दिए जाएंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि परंपरा के अनुसार, पहले इंटर के नतीजे आएंगे और उसके कुछ ही दिनों बाद मैट्रिक के छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

UP Board Result 2026: कॉपियों की चेकिंग शुरू, अप्रैल में आएगा रिजल्ट!

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया है. इस साल लगभग 3 करोड़ कॉपियों की जांच की जा रही है. हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि मूल्यांकन कार्य पूरा होते ही अप्रैल के दूसरे या तीसरे हफ्ते में परिणाम जारी कर दिए जाएंगे. छात्र अपने रिजल्ट की अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर नजर बनाए रखें. 

Advertisement

MP Board Result 2026: अप्रैल के तीसरे हफ्ते में आ सकता है रिजल्ट

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) के 10वीं और 12वीं के करीब 16 लाख छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. बोर्ड परीक्षाओं की लगभग 90 लाख कॉपियों के मूल्यांकन का 70% काम पूरा हो चुका है, जिसका अंतिम चरण 23 मार्च से शुरू होगा.

अनुमान है कि रिजल्ट अप्रैल के तीसरे हफ्ते तक घोषित किया जा सकता है. करीब 18 हजार शिक्षक इस कार्य में जुटे हैं. छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर चेक कर सकेंगे.

Advertisement

JAC Board Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द

बता दें कि झारखंड बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य तेजी से चल रहा है. माना जा रहा है कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 अप्रैल 2026 के बाद कभी भी घोषित किया जा सकता है. संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड 20 से 30 अप्रैल के बीच आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर नतीजे जारी कर देगा. छात्र ताजा अपडेट के लिए बोर्ड की वेबसाइट चेक करते रहें.

HBSE 10th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे मई में हो सकते हैं जारी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) कक्षा 10वीं का रिजल्ट मई 2026 में घोषित कर सकता है. बोर्ड एक प्रेस नोटिफिकेशन के जरिए आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की तारीख और समय की जानकारी साझा करेगा. जैसे ही रिजल्ट लिंक एक्टिवेट होगा, छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: US, ईरान, पाक की त्रिपक्षीय वार्ता से निकलेगा समाधान? |JD Vance