Board Result 2026 : रिजल्ट आने के बाद अक्सर छात्र और पेरेंट्स सिर्फ 'पास' या 'फेल' और 'परसेंटेज' देखकर रुक जाते हैं. लेकिन असली खेल इसके बाद शुरू होता है. मार्कशीट में एक छोटी सी स्पेलिंग मिस्टेक आपके पूरे करियर और विदेश जाने के सपने पर पानी फेर सकती है. जी हां, इसलिए रिजल्ट जारी होने के बाद आप यहां बताई जा रही चीजों को सावधानी पूर्वक चेक करें, वरना आगे आपको कॉलेज एडमिशन से लेकर अन्य सरकारी कामों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
बोर्ड के पेपर में भूलकर न करें ये 3 गलतियां, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने!
Q1. रिजल्ट आते ही मार्कशीट में सबसे पहले क्या चेक करना चाहिए?
जैसे ही आप ऑनलाइन रिजल्ट देखें, अपने नाम (Candidate Name), पिता का नाम, माता का नाम और जन्म तिथि (DOB) की स्पेलिंग चेक करें. ध्यान रखें कि ये स्पेलिंग आपके आधार कार्ड और स्कूल रिकॉर्ड से मेल खानी चाहिए. इसके अलावा, हर विषय के सामने दिए गए 'Theory' और 'Practical' के अंकों का योग (Total) भी खुद जोड़कर देखें.
Q2. अगर मार्कशीट में स्पेलिंग गलत है, तो क्या करें?
अगर ऑनलाइन रिजल्ट में गलती है, तो तुरंत अपने स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क करें. स्कूल के पास 'चेकलिस्ट' होती है, जिसके जरिए वे बोर्ड को सुधार (Correction) के लिए भेज सकते हैं. ओरिजिनल मार्कशीट छपने से पहले सुधार करवाना सबसे आसान होता है.
Q3. क्या इंटरनेट वाली मार्कशीट एडमिशन के लिए मान्य है?
प्रोविजनल (अस्थायी) तौर पर हां. कॉलेज एडमिशन या अगली क्लास में दाखिले के लिए आप इंटरनेट कॉपी का उपयोग कर सकते हैं. हालांकि, फाइनल वेरिफिकेशन के समय आपको ओरिजिनल मार्कशीट ही जमा करनी होगी.
Q4. ओरिजिनल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट कब और कहां मिलेगा?
आमतौर पर बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के 15 से 30 दिनों के भीतर ओरिजिनल दस्तावेज आपके स्कूल भेज देता है. आप अपने स्कूल से इन्हें प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, आप 'DigiLocker' ऐप से भी डिजिटल साइन वाली मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं, जो कानूनी रूप से हर जगह मान्य है.
Q5. अगर उम्मीद से कम नंबर आए हैं, तो री-चेकिंग (Rechecking) कैसे कराएं?
उत्तर: अगर आप अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं, तो बोर्ड रिजल्ट के 1-2 हफ्ते के भीतर 'Scrutiny' या 'Verification of Marks' का पोर्टल खोलता है. इसके लिए आपको प्रति विषय एक निर्धारित शुल्क (Fees) देना होता है. इसमें केवल अंकों की दोबारा गणना की जाती है.
Q6. क्या फेल होने पर पूरा साल बर्बाद हो जाएगा?
बिल्कुल नहीं, अगर आप एक या दो सब्जेक्ट्स में फेल हैं, तो बोर्ड 'कंपार्टमेंट परीक्षा' (Compartment/Supplementary Exam) आयोजित करता है. यह परीक्षा रिजल्ट के करीब 1-2 महीने बाद होती है. इसे पास करके आप उसी साल आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं.