Bihar Board Result 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 2026 के नतीजों में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का यूज कर रहा है. बिहार बोर्ड अब देश का पहला बोर्ड बन गया है जिसने अपनी परीक्षा प्रणाली और रिजल्ट मैनेजमेंट में 'ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी' (Blockchain Technology) को पूरी तरह से लागू कर दिया है. ऐसे में आइए समझते हैं क्या है ये टेक्नोलॉजी और इससे क्या पड़ेगा रिजल्ट पर असर..
What is Blockchain Technology - क्या है ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी?
ब्लॉकचेन को आप एक ऐसी 'डिजिटल डायरी' समझ सकते हैं, जिसमें एक बार कुछ लिख दिया जाए तो उसे न तो मिटाया जा सकता है और न ही बदला जा सकता है. इसमें डेटा के छोटे-छोटे 'ब्लॉक्स' होते हैं जो एक-दूसरे से एक अटूट 'चेन' के जरिए जुड़े होते हैं.
बिहार बोर्ड को इससे क्या फायदा हुआ?
जालसाजी पर लगाम - Tamper-Proofअब कोई भी व्यक्ति आपकी मार्कशीट के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकता. अगर कोई फर्जी मार्कशीट बनाने की कोशिश करेगा, तो सिस्टम उसे तुरंत पकड़ लेगा.
तुरंत वेरिफिकेशन - Instant Verificationपहले कॉलेज एडमिशन या नौकरी के समय मार्कशीट की जांच में महीनों लग जाते थे. अब केवल एक QR Code स्कैन करके दुनिया के किसी भी कोने से आपकी डिग्री की असलियत जांची जा सकती है.
ब्लॉकचेन विकेंद्रीकृत (Decentralized) होती है, जिसका मतलब है कि सारा डेटा एक जगह नहीं बल्कि कई सर्वरों पर सुरक्षित रहता है. इससे हैकिंग का खतरा लगभग शून्य हो जाता है.