Bihar Board Class 12 Result 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कब आएगा ? जानें चेक करने के स्टेप्स

Bihar Board Class 12 Result 2026:बिहार बोर्ड क्लास 12वीं की परीक्षाएं 2 से 13 फरवरी तक आयोजित की गई थीं. रिजल्ट मार्कशीट के रूप में उपलब्ध होगा. छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट अपने-अपने स्कूलों से लेनी होगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बोर्ड ऑफिशियली रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय पहले ही घोषित कर देता है.

Bihar Board Class 12 Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की 12वीं कक्षा की परीक्षा खत्म हो गई है. जिन भी बच्चों ने इस साल ये परीक्षा दी है, अब वो अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. हर किसी के मन में बस यही सवाल आ रहा है कि बिहार बोर्ड क्लास 12 रिजल्ट 2026 कब घोषित किया जाएगा. आपको बता दें कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) नतीजे जारी करने से कुछ दिन पहले तारीख का ऐलान करता है.  BSEB आम तौर पर लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए रिजल्ट घोषित करता है. बोर्ड ऑफिशियली रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय पहले ही घोषित कर देता है.

नतीजे घोषित होने के बाद, छात्र ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाकर इन्हें चेक कर सकते हैं. क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल कर बच्चे अपना रिजल्ट देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा रिजल्ट SMS के ज़रिए भी देखे जा सकते हैं.

बिहार बोर्ड क्लास 12 रिजल्ट 2026: डाउनलोड करने के स्टेप्स

  1. सबसे पहले BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  2. होमपेज पर, 'BSEB क्लास 12 रिजल्ट' का लिंक नतीजे जारी होने के बाद एक्टिव होगा. इस लिंक को चुनें.
  3. एक नया पेज खुलेगा जिसमें रोल नंबर/रोल कोड और नाम डालने को कहा जाएगा.
  4. डिटेल्स सबमिट करने के बाद, आपका रिजल्ट, सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स के साथ, आपके डिवाइस की स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  5. स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट लें .

बिहार बोर्ड क्लास 12वीं की परीक्षाएं 2 से 13 फरवरी तक आयोजित की गई थीं. रिजल्ट मार्कशीट के रूप में उपलब्ध होगा. छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट अपने-अपने स्कूलों से लेनी होगी.

बता दें कि क्लास 12वीं बोर्ड परीक्षा के ऑब्जेक्टिव-टाइप सवालों की आंसर की एक मार्च की जारी की गई थी. आंसर की में सभी सब्जेक्ट के ऑब्जेक्टिव-टाइप सवालों के सही जवाब दिए गए थे. जबकि ऑब्जेक्शन विंडो 6 मार्च, 2026 शाम 5 बजे तक खुली रही थी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War में Donald Trump के 2 विमान ढेर, ईरान में फंसा पायलट!