Bihar Board 12th Result 2026: बिहार में छात्रों से कितनी आगे रहीं छात्राएं? इतना रहा दोनों का पासिंग प्रतिशत

साल 2025 में 86.56 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे. वहीं इस साल का रिजल्ट पिछली बार से करीब एक फीसदी कम रहा. आर्ट और कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर जहां छात्राएं रहीं, वहीं साइंस स्ट्रीम में छात्र ने प्रथम स्थान हासिल किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कॉमर्स स्ट्रीम में निशु कुमारी ने 479 अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने फरवरी महीने में आयोजित हुई 12वीं परीक्षा के रिजल्ट आज जारी कर दिए गए. इस साल फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है. नतीजों के अनुसार साल कुल 85.19 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है. बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रिजल्ट जारी करते हुए पास हुए सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. वहीं रिजल्ट के बारे में जानकारी देते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि लड़कों ने इस बार 84.09 प्रतिशत सफलता हासिल की जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 86.23 प्रतिशत रहा है. यहां तक की मेरिट लिस्ट में शामिल कुल 26 टॉपर्स में से 19 छात्राएं शामिल हैं.

किसने किया टॉप

आर्ट और कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर जहां छात्राएं रहीं, वहीं साइंस स्ट्रीम में छात्र ने प्रथम स्थान हासिल किया. इस साल साइंस स्ट्रीम में आदित्य प्रकाश अमन जो कि समस्तीपुर के रहने वाले हैं, उन्होंने 481 अंक प्राप्त कर टॉप किया. उनका प्रतिशत 96 प्रतिशत रहा. इसके अलावा आर्ट स्ट्रीम में रितु कुमारी ने 489 अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में निशु कुमारी ने 479 अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया.

मीडिया से बात करते हुए मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि बिहार ने एक बार फिर देश भर में सबसे पहले इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी किया है. बिहार ने आठवी बार पूरे भारत में सबसे पहली 12वीं का रिजल्ट्स जारी किया है. इसके लिए पीएम ने भी बिहार को सराह है. 25 दिन में यह रिजल्ट्स तैयारी किया गया है. 85.19% छात्रों ने इस परीक्षा को पास किया है. नीतीश जी ने बिहार की शिक्षा वयस्था में जो काम किया है यह उसी का नतीजा है .

पिछली साल कितने प्रतिशत पास हुए थे छात्र? 

साल 2025 में 86.56 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे. इस बार का रिजल्ट पिछली बार से करीब एक फीसदी कम रहा. पिछले साल साइंस स्टीम में पश्चिमी चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक के साथ टॉप किया था. आर्ट स्ट्रीम में वैशाली की अंकिता कुमारी और बक्सर के शाकिब शाह ने 473-473 अंक (94.6 प्रतिशत) हासिल किए थे. कॉमर्स स्ट्रीम में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक लाकर पहला स्थान पाया था.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result: SMS, DigiLocker और App से कैसे देखें बिहार बोर्ड का रिजल्ट

Featured Video Of The Day
PM Modi On War Crisis | जंग संकट पर PM Modi ने Lok Sabha में बताया 'एक्शन प्लान' | BREAKING NEWS