Bihar Board 10th Result: बिहार 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, टॉपर्स की लिस्‍ट में यहां सर्च करें अपना परिणाम

पत्रकारों से बात करते हुए बिहार राज्य के शिक्षा मंत्री कुमार ने कहा, "परीक्षा में शामिल हुए कुल 15,10,928 छात्रों में से 81.79 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं." इस अवसर पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिहार स्कू10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, 81.79 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए.

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने रविवार को अपनी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. लगभग 81.79% प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए हैं. बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि जमुई ज़िले की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली ज़िले की सबरीन परवीन ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया है. नतीजे घोषित करते हुए कुमार ने कहा कि इस बार बिहार एकमात्र ऐसा राज्य है जिसने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के नतीजे मार्च में ही घोषित कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड 12 दिनों के भीतर पूरी कर ली गई. वहीं नीचे टॉपर्स की लिस्‍ट दी गई है, इसमें आप रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं.

रिजल्ट घोषित होने के बाद, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हुए हैं ,उन्हें पास होने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी.

बता दें कि रिजल्ट जारी करने से पहले बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं के टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया गया था. इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही रिजल्ट जारी किया गया है. टॉपर्स को पटना स्थित बोर्ड के मुख्यालय में बुलाया गया था. जहां पर इनका इंटरव्यू लिया गया था. हैंडराइट की जांच की गई थी. यहां तक कीआंसर शीट का दोबारा मूल्यांकन किया गया था. ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट को तैयार किया गया और फिर जारी किया गया.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Attacks Israel: Tel Aviv पर ईरान ने जहां दागे क्लस्टर बम, वहां से NDTV की Ground Report