Bihar Board Class 10th Result 2026 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) क्लास 10 बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट 31 मार्च, 2026 तक जारी कर सकता है. दरअसल टॉपर्स के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. यानी रिजल्ट अब बनकर तैयार है. अब बस इसे जारी करना बाकी रह गया है. उम्मीद है कि 31 मार्च तक बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट - interbiharboard.com और results.biharboardonline.com पर नतीजे जारी कर देगा. जिन भी बच्चों ने इस साल ये परीक्षा दी है. वो लंबे समय से नतीजे का इंतजार कर रहे हैं.
अगर पिछले सालों के ट्रेंड को देखा जाए तो तीन साल में रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया गया है. वहीं 2025 में 29 मार्च को घोषित किया गया था. इन ट्रेंड्स के आधार पर कहा जा सकता है कि इस साल रिजल्ट 31 मार्च, 2026 को या उससे पहले घोषित किया जा सकता है.
कैसे होता है टॉपर्स का वेरिफिकेशन
बिहार बोर्ड कुछ सालों से रिजल्ट जारी करने से पहले टॉपर्स का वेरिफिकेशन करता है. इसका मकसद ये पता लगाना होता है कि परीक्षा के समय कोई घपला न हुआ हो. ये प्रोसेस पटना हेडक्वार्टर में होता है, जहां शॉर्टलिस्ट किए गए स्टूडेंट्स को बुलाया जाता है. प्रोसेस के दौरान, स्टूडेंट्स का इंटरव्यू लिया जाता है. यहां तक की उनकी हैंडराइटिंग की जांच की जाती है. ऐसा ऑथेंटिसिटी सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है. उसके बाद रिजल्ट तैयार कर घोषित किया जाता है.
इस साल, क्लास 10 की परीक्षा में 15,12,687 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. ये परीक्षा राज्य भर के 1,699 सेंटर्स पर हुई थी. जो कि दो शिफ्टों में हुईं - सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक करवाई गई थी.
पास होने के लिए कितने अंक चाहिए होते हैं
हर सब्जेक्ट में 100 अंक का होता है. पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33 परसेंट मार्क्स लाने ज़रूरी होते हैं. जिन बच्चों के अंक 33 से कम आते हैं, उन्हें अपना एकेडमिक साल बचाने के लिए कम्पार्टमेंट परीक्षा देने का मौका दिया जाता है.