Bihar board result out 2026 : बिहार बोर्ड की टॉपर पुष्पांजलि बनना चाहती हैं साइंटिस्ट, मैथ्स के टीचर हैं पिता

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 घोषित. सिमुलतला की पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप. जानें उन्होंने कैसे किया टॉप.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पुष्पांजलि को विज्ञान और अंतरिक्ष (Space) से गहरा लगाव है.

Bihar board result out 2026 :  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट की घोषणा कर दी है, और इस बार की मेरिट लिस्ट में 'लड़कियों' का दबदबा साफ नजर आ रहा है. राज्य की दो बेटियों, पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन ने 500 में से 492 अंक (98.4%) हासिल कर संयुक्त रूप से पूरे बिहार में टॉप किया है.

यह भी पढ़ें - बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में दो लड़कियों ने किया टॉप, इतने नंबर लाकर रचा इतिहास

जमुई की पुष्पांजलि: जब हौसले ने छुई 'अंतरिक्ष' की ऊंचाइयां

जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी की कहानी उन लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखते हैं. पुष्पांजलि के पिता, लालमोहन शर्मा, पेशे से गणित के शिक्षक हैं. घर में शिक्षा का माहौल और पिता का मार्गदर्शन पुष्पांजलि के लिए सबसे बड़ी ताकत बना.

पुष्पांजलि बताती हैं, "मेरे पिता ने मेरी तैयारी में हर कदम पर मदद की."

साइंटिस्ट बनने का है सपना

पुष्पांजलि को विज्ञान और अंतरिक्ष (Space) से गहरा लगाव है. वह भविष्य में एक साइंटिस्ट बनना चाहती हैं. दिलचस्प बात यह है कि उनकी रुचि केवल किताबों तक सीमित नहीं है. वे खाली समय में पेंटिंग और डांस का भी शौक रखती हैं. उनकी पेंटिंग्स में अक्सर ब्रह्मांड और विज्ञान की झलक देखने को मिलती है.

Advertisement
सिमुलतला का खोया गौरव वापस आया

पिछले कुछ सालों में सिमुलतला स्कूल के प्रदर्शन को लेकर काफी चर्चा थी. पुष्पांजलि कहती हैं, "जब बारहवीं का रिजल्ट आया और सिमुलतला स्कूल से कोई टॉपर नहीं हुआ तो मुझे काफी दुख हुआ. क्योंकि मेरा स्कूल टॉपर्स का स्कूल कहा जाता था. लेकिन अब मैंने टॉप किया तो इस बात की भी खुशी है कि टॉपर्स के स्कूल से ही कोई टॉपर निकला है."

Featured Video Of The Day
Vedanta Power Plant Explosion: वेदांता प्लांट हादसे की पूरी टाइमलाइन, अब तक क्या-क्या हुआ? | NDTV