Bihar Board 10th Result 2026 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के नतीजे 20 मार्च को घोषित करेगा. ये नतीजे शिक्षा मंत्री सुनील कुमार पटना स्थित BSEB मुख्यालय में घोषित करेंगे. राजधानी पटना से ये रिजल्ट जारी किया जाएगा, इसके साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होगी. बिहार बोर्ड की तरफ से हाल ही में टॉपर वेरिफिकेशन किया गया था. आइए जानते हैं कि कैसे आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट NDTV पर कैसे चेक करें डायरेक्ट लिंक
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट NDTV पर कैसे चेक करें | How to check Bihar Board 10th Result 2026 at www.ndtv.in
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
- होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
- आप Bihar Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करिए.
- खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा. इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
- ऐसा करने पर बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.
विदित हो कि बिहार मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फऱवरी तक दो पालियों में आयोजित की गई थीं: सुबह (9:30 बजे से 12:45 बजे तक) और दोपहर (2:00 बजे से 5:15 बजे तक). वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 जनवरी से 22 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं.
इस साल मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 15 लाख 12 हजार 687 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जिनमें 7 लाख 85 हजार 726 छात्राएं और 7 लाख 26 हजार 961 छात्र शामिल हैं. बोर्ड परीक्षा के लिए राज्य में 1699 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.