Bihar 10th Board Results 2026: पता था टॉप करुंगा...बिहार 10वीं बोर्ड के टॉपर शिव कुमार ने सुनाई सफलता की कहानी, आगे का प्लान भी बताया

Bihar 10th Board Results 2026: औरंगाबाद जिले के राजकीय देव हाई स्कूल के छात्र शिव कुमार ने 482 अंक लाकर टॉप टेन में 10वा स्थान प्राप्त किया है. शिव एससी वर्ग से आते हैं और ननिहाल औरंगाबाद जिले के देव में रहकर पढ़ाई करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bihar board results 2026
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार 10वीं बोर्ड के नतीजे जारी हुए जिसमें लड़कियों ने टॉप-10 में शीर्ष दो स्थान हासिल किए हैं
  • औरंगाबाद के शिव कुमार ने 482 अंक लेकर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है जो एक बड़ी उपलब्धि है
  • शिव कुमार एससी वर्ग से हैं और झारखंड के पलामू जिले के अररूआ खुर्द गांव के निवासी हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Bihar 10th Board Results 2026: बिहार 10वीं बोर्ड के नतीजे आज जारी कर दिए गए. एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारते हुए टॉप-10 में शीर्ष दो स्थान हासिल किए हैं. इसके अलावा छात्रों ने भी सफलता के नए मुकाम हासिल किए हैं. इन्हीं में एक हैं बिहार औरंगाबाद के शिव कुमार. इन्होंने प्रदेश में 10वीं रैंकत हासिल कर अपने परिवार सहित पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है. शिव को कुल 481 अंक हासिल हुए हैं. शिव की सफलता के पीछे उनके पिता का तप,त्याग और वो छिपी मेहनत भी है जिसके चलते उन्होंने आज ये कामयाबी हासिल की है. 

पिता बेचते है ताड़ी, मां गृहणी

औरंगाबाद जिले के राजकीय देव हाई स्कूल के छात्र शिव कुमार ने 482 अंक लाकर टॉप टेन में 10वा स्थान प्राप्त किया है. शिव एससी वर्ग से आते हैं और ननिहाल औरंगाबाद जिले के देव में रहकर पढ़ाई करते हैं.मूलतः शिव कुमार झारखंड के पलामू जिला के हरिहरगंज प्रखंड के अररूआ खुर्द गांव के रहने वाले हैं. पिता मनोज चौधरी गांव में रहकर नीरा बेचने (शराब बेचने) का काम करते हैं, वहीं माता सुमन देवी गृहणी हैं. 

एनडीटीवी से खास बातचीत में टॉपर शिव कुमार ने बताया कि उन्हें तो पता ही नहीं चला कि रिजल्ट आ गया और उन्होंने टॉप किया है. शिव ने बताया कि पर उन्हें विश्वास था कि वो टॉप-10 में जरूर आएंगे. शिव ने कहा कि मुझे विश्वास था कि 90 प्रतिशत आएंगे. शिव ने बताया कि अच्छी गाइडेंस की जरूरत है. नानी के घर वालों ने मुझे बहुत मदद की. शिव ने आगे चलकर सफल अफसर बनना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें-  गर्ल्स Vs बॉयज;लड़कों पर फिर भारी पड़ीं लड़कियां, टॉप 3 में 2 छात्राओं ने मारी बाजी
 

Advertisement

नानी के पास रहकर किया कमाल 

शिव कुमार दो भाई और एक बहन में सबसे बड़े हैं. छोटा भाई अंशु कुमार और बहन चांदनी कुमारी गांव में ही रहते हैं. शिव कुमार बचपन से ही नाना के घर देव में ही रहकर पढ़ाई करता है.नाना तिलेश्वर चौधरी और नानी कांति देवी ने बताया कि बचपन में शिव कुमार की तबीयत खराब रहने के कारण हमलोग बचपन से ही अपने घर पर रख रहे हैं, लेकिन आज इस परीक्षा परिणाम से हमलोग काफी गौरवान्वित हैं.हम लोगों को इससे काफी अपेक्षा थी.

यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड की टॉपर पुष्पांजलि बनना चाहती हैं साइंटिस्ट, मैथ्स के टीचर हैं पिता

Featured Video Of The Day
Iran Israel War BREAKING: ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी एयरबेस पर हमला! E-3 Sentry AWACS विमान तबाह