Bihar 10th Results 2026: बिहार 10वीं बोर्ड रिजल्ट के बाद छात्रों को कैसे मिलेगी स्कॉलरशिप? क्या है क्राइटेरिया, हर डिटेल

Bihar Board Results 2026: भारत सरकार के 'नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP)' से राष्ट्रीय स्तर पर स्टूडेंट्स को मदद मिलती है. इससे हटकर बिहार सरकार भी खुद की 'पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (PMS)' योजना चलाती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bihar board results 2026
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार 10वीं बोर्ड के नतीजे जारी, 81.79 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं जिसमें लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है
  • जमुई और वैशाली की दो छात्राओं ने पहली रैंक हासिल की है, कुल 12 लाख से अधिक छात्र पास हुए हैं
  • बिहार पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना में OBC, EBC, SC, ST वर्ग के छात्र आवेदन कर सकते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

बिहार 10वीं बोर्ड के नतीजे आज जारी हो गए. इस बार कुल 81.79 प्रतिशत लोग पास हुए हैं जिसमें लड़कियों ने फिर बाजी मारते हुए टॉप किया है. पहली रैंक पर जमुई और वैशाली की दो छात्राओं ने बाजी मारी है. इस बार 12 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए हैं जिसके बाद नीतीश सरकार की स्कॉलरशिप योजना पर भी चर्चा शुरू हो गई है. किसे मिलेगा, कैसे मिलेगा जैसे प्रश्नों के जवाब हम आपको देने वाले हैं. 

बिहार के छात्रों को कैसे मिलेगी स्कॉलरशिप?

भारत सरकार के 'नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP)' से राष्ट्रीय स्तर पर स्टूडेंट्स को मदद मिलती है. इससे हटकर बिहार सरकार भी खुद की 'पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (PMS)' योजना चलाती है. बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) के छात्रों को स्कॉलरशिप मुख्य रूप से उनके रिजल्ट की श्रेणी और वर्ग के आधार पर मिलती है. 2026 के रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र निम्नलिखित सरकारी योजनाओं के तहत लाभ उठा सकते हैं: 

➔मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना (मैट्रिक) 
यह योजना बिहार सरकार द्वारा मैट्रिक पास करने वाले मेधावी छात्रों के लिए चलाई जाती है। 

किसे मिलेगा: प्रथम श्रेणी (1st Division) से उत्तीर्ण सभी वर्ग के छात्र और द्वितीय श्रेणी (2nd Division) से उत्तीर्ण केवल अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्र.

Advertisement

राशि: ₹10,000 की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है.

आवेदन कैसे करें: इसके लिए Medhasoft Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होता है। 

यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में फेल होने पर क्या करें? जान लें विकल्प, बच जाएगा 1 साल

➔बिहार पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप (PMS)
यह उन छात्रों के लिए है जो 10वीं पास करने के बाद आगे की पढ़ाई (जैसे 11वीं, 12वीं या डिप्लोमा) कर रहे हैं.

Advertisement

पात्रता: बिहार का स्थायी निवासी, पिछड़ा वर्ग (OBC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से होना चाहिए.

आय सीमा: पारिवारिक वार्षिक आय ₹2.5 लाख से ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए.

आवेदन: छात्र आधिकारिक Post Matric Scholarship Portal के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें-   बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट से जुड़ी हर जानकारी, देख लीजिए टॉपर्स के नाम

Featured Video Of The Day
नेपाल के पूर्व PM की गिरफ्तारी पर स्थानीय पत्रकारों ने क्या-क्या बताया?