नेपाल में ‘Gen Z' के विरोध प्रदर्शनों के महीनों बाद 5 मार्च, 2026 को यहां आम चुनाव हुए हैं और आज इन चुनावों के नतीजे सामने आनेवाले हैं. नेपाल के पूर्व रैपर बालेन शाह की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) शुरुआती रुझानों में आगे चल रही है. RSP 57 निर्वाचन क्षेत्रों में से 47 पर आगे चल रही है. शाह को प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. आखिर बालेन शाह कौन हैं और उन्हें कहां से पढ़ाई कर रखी है? आइए इनके करियर के बारे में विस्तार से जानते हैं.
बालेन को बालेंद्र शाह के नाम से भी जाना जाता है. ये एक जाने-माने नेपाली नेता, स्ट्रक्चरल इंजीनियर और रैपर हैं. ये नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. 35 साल के बालेन शाह का इंडिया से एक खास कनेक्शन भी है. दरअसल इन्होंने भारत के विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (VTU) से पढ़ाई कर रखी है. यहां से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ़ टेक्नोलॉजी की डिग्री हासिल की है. साथ ही बेंगलुरु में निट्टे मीनाक्षी इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से भी पढ़ाई की है.
काठमांडू में हिमालयन व्हाइटहाउस इंटरनेशनल कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए शाह भारत आ गए थे.
रैपर से मेयर बनने तक का सफर
पॉलिटिक्स में आने से पहले, बालेन "नेफ़ॉप" (नेपाली हिप-हॉप) में एक जाने-माने रैपर थे. उन्होंने साल 2022 में इंडिपेंडेंट कैंडिडेट के तौर पर चुनाव लड़ा था और मेयर का चुनाव बहुत बड़े अंतर से जीता था. इस पद हासिल करने वाले वो पहले इंडिपेंडेंट कैंडिडेट बने थे.
2025 के आखिर में नेपाल में "Gen Z" विरोध प्रदर्शनों हुआ था. जिसके बाद नेपाल में ओली की सरकार गिर गई थी. वहीं शाह ने जनवरी 2026 में मेयर पद से इस्तीफ़ा देकर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) में शामिल हो गए थे. वह अभी RSP के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, और झापा-5 सीट से केपी शर्मा ओली के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ा है.