SEBA Assam HSLC Result 2026: दीमा हसाओ बना स्टेट टॉपर जिला, 88.23% छात्र पास, यहां देखें पूरी लिस्ट

Asam HSLC Result 2026 OUT : दीमा हसाओ 88.23% के साथ टॉप पर. जानें शिवसागर, डिब्रूगढ़ और अन्य जिलों का पास प्रतिशत.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
टॉप 3 के अलावा नलबाड़ी (76.58%), लखीमपुर (76.98%) और कामरूप मेट्रो (76.94%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

HSLC Result 2026 OUT :  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) ने साल 2026 की हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस साल के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है. जहां राज्य का कुल पास प्रतिशत 65.62% रहा, वहीं कुछ जिलों ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है. आइए जानते हैं कौन से जिले के छात्रों का पासिंग पर्सेंटेज सबसे ज्यादा रहा और किसका कम.

यह भी पढ़ें- Assam HSLC Results 2026: असम बोर्ड कक्षा 10वीं में ने ज्योतिर्मय ने किया टॉप, इतने नंबर लाकर पाया पहला स्थान

दीमा हसाओ बना 'नंबर 1'

इस साल के नतीजों में दीमा हसाओ जिले ने सफलता का परचम लहराया है. 88.23% पास प्रतिशत के साथ यह जिला पूरे असम में टॉप पर रहा. इसके बाद शिवसागर 84.08% के साथ दूसरे और डिब्रूगढ़ 78.46% के साथ तीसरे स्थान पर रहा. इन जिलों के शानदार प्रदर्शन ने यह दिखा दिया है कि राज्य के पहाड़ी और दूर-दराज के इलाकों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है.

Advertisement

आंकड़ों की जुबानी, छात्रों की कहानी

इस साल परीक्षा में कुल 4,29,249 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 2,81,701 छात्र सफल घोषित किए गए हैं. डिवीजन के आधार पर देखें तो

  • 1st Division: 85,189 छात्र
  • 2nd Division: 1,50,167 छात्र
  • 3rd Division: 46,345 छात्र पास हुए

छोटे जिलों का बड़ा धमाका

टॉप 3 के अलावा नलबाड़ी (76.58%), लखीमपुर (76.98%) और कामरूप मेट्रो (76.94%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. वहीं, कुछ जिलों को अभी और सुधार की जरूरत है. कछार (49.13%) और बोंगाईगांव (49.62%) जैसे जिलों में पास प्रतिशत राज्य के औसत से काफी नीचे रहा है.

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | इजरायल पर PAK के रक्षा मंत्री का विवादित Tweet, फिर क्यों किया डिलीट? | Iran War