अनंत सिंह की बेटी शिवांगी कितनी पढ़ी-लिखीं? शादी की चर्चाओं के बीच खुद दिया जवाब

Anant Singh Daughter Shivangi Singh Education: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को है/ जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं शिवांगी और अमेरिका में रहने वाले उनके होने वाले पति ऋषिकुमार क्या करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजनीतिक रसूख रखने वाले अनंत सिंह और नीलम देवी के कुल पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और तीन बेटे हैं.

Anant Singh Daughter education : मोकाम के पूर्व विधायक और बिहार राजनीति के चर्चित चेहरे अनंत सिंह अपने बिना लाग लपेट और ठेठ बोलने के अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. लेकिन इन दिनों वह राजनीति नहीं, बल्कि अपनी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. बता दें कि अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी आगामी 25 नवंबर को है. इस शादी की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें लगभग 4 लाख मेहमानों के जुटने की उम्मीद है. इस गेस्ट लिस्ट में नेता से लेकर नामी अभिनेता शामिल हैं. 

इन सबके बीच अब लोगों के मन में अनंत सिंह की बेटी शिवांगी कितनी पढ़ी लिखी हैं क्या करती हैं, जानने की उत्सुकता बढ़ गई है. इसी को लेकर अनंत सिंह की बेटी ने अपने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर आकर खुद इसका जवाब दिया है. तो चलिए जानते हैं उन्होंने अपने एजुकेशन और प्रोफेशन को लेकर क्या कहा है. 

शिवांगी ने किया है मास्टर्स

बता दें कि कुछ दिन पहले एक महिला पत्रकार ने सोशल मीडिया पर शिवांगी से जुड़ी जानकारी साझा की थी जिसपर शिवांगी ने खुद रिप्लाई किया था. उन्होंने बताया कि वह मास्टर्स पूरा कर चुकी हैं और आर्थिक रूप से इनडिपेंडेंट हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी पढ़ाई, पर्सनल लाइफ को लेकर किसी को भी सफाई देने की कोई जरूरत नहीं है.

बता दें कि अनंत सिंह की लाडली बेटी की शादी ऋषिकुमार से हो रही है जो कि मूल रूप से पटना के रहने वाले हैं. ऋषिकेश ने अमेरिका के अटलांटा स्थित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है. वह करीब 11 साल से अमेरिका में रह रहे हैं और फिलहाल वहीं नौकरी कर रहे हैं.

Advertisement
अनंत सिंह का परिवार

राजनीतिक रसूख रखने वाले अनंत सिंह और नीलम देवी के कुल पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और तीन बेटे हैं. उनकी बड़ी बेटी राजनंदनी सिंह की शादी पहले ही हो चुकी है. राजनंदनी का विवाह लखीसराय जिले के प्रतापपुर निवासी कुमार पुनीत से हुआ है. शिवांगी उनकी छोटी बेटी हैं, जिनकी शादी को लेकर इस वक्त पूरा बिहार टकटकी लगाए देख रहा है.

यह भी पढ़ें- MBA Admissions 2027: महाराष्ट्र के ये हैं टॉप 9 बिजनेस स्कूल, NIRF रैंकिंग में मिली है खास जगह, देखें लिस्ट

Advertisement
Featured Video Of The Day
सोनिया गांधी ने क्यों लिखी किताब, UP में 80 बनाम 20 का नया समीकरण क्या है?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं