Success Story: कभी अग्निवीर में 2 बार हुई फेल, अब लेफ्टिनेंट बनेगी रुचि पूनिया, NDA में AIR-9

अग्निवीर एयरफोर्स भर्ती में मेडिकल अनफिट होने और NDA की लिखित परीक्षा में दो बार मामूली अंतर से असफल रहने के बावजूद झुंझुनूं की रुचि पूनिया ने हार नहीं मानी. तीसरे प्रयास में NDA-NA 2026 में AIR-9 हासिल कर अब सेना में अधिकारी बनने का रास्ता तय कर लिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
अग्निवीर में नहीं मिली वर्दी, NDA में AIR-9 लाकर लेफ्टिनेंट बनने की राह पर रुचि पूनिया
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राजस्थान के झुंझुनूं की रुचि पूनिया ने UPSC NDA परीक्षा में महिला वर्ग में ऑल इंडिया नौवीं रैंक हासिल की है.
  • रुचि ने अग्निवीर एयरफोर्स भर्ती में दो बार मेडिकल अनफिट होने के बावजूद अपनी हिम्मत नहीं हारी.
  • NDA परीक्षा में पहले दो प्रयासों में लिखित परीक्षा पास नहीं की लेकिन तीसरे प्रयास में सफलता पाई

Success Story NDA: कई बार असफलता मिलने के बाद भी लक्ष्य से नजर नहीं हटाई जाए तो सफलता जरूर मिलती है. राजस्थान के झुंझुनूं जिले की रुचि पूनिया इसकी मिसाल बनकर सामने आई हैं. अग्निवीर एयरफोर्स भर्ती में दो बार लिखित परीक्षा देने के बावजूद मेडिकल परीक्षण में अनफिट होने वाली रुचि ने हिम्मत नहीं हारी और अब UPSC की NDA-NA-I 2026 परीक्षा में महिला वर्ग में ऑल इंडिया रैंक 9वीं  हासिल कर सेना में अधिकारी बनने का रास्ता तय कर लिया है. 

agniveer medical unfit ruchi punia air 9 nda 2026 army lieutenant success story  Photo Credit: ruchi punia

राजस्‍थान के झुंझुनूं ज‍िले की नवलगढ़ तहसील के बाय गांव मूल निवासी और वर्तमान में झुंझुनूं शहर में रहने वाली रुचि पूनिया जल्द ही पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला में प्रशिक्षण के लिए जाएंगी. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें कमीशन मिलेगा और वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में सेवाएं देंगी.

NDTV से बातचीत में रुच‍ि पून‍िया की मां ने बताया क‍ि रुचि का लक्ष्य शुरू से ही वर्दी पहनकर देश सेवा करना था. Photo Credit: ruchi punia

अग्निवीर में मेडिकल अनफिट, फिर भी नहीं टूटा हौसला

NDTV से बातचीत में रुच‍ि पून‍िया की मां अख‍िलेश चौधरी ने बताया क‍ि रुचि का लक्ष्य शुरू से ही वर्दी पहनकर देश सेवा करना था. उन्होंने अग्निवीर एयरफोर्स भर्ती के लिए दो बार कोशिश की, लेकिन मेडिकल चरण में अनफिट घोषित कर दी गईं. यह झटका किसी भी युवा का मनोबल तोड़ सकता था, लेकिन रुचि ने इसे अपनी मंजिल का अंत नहीं बनने दिया. उन्होंने UPSC की NDA परीक्षा पर पूरा फोकस किया और खुद को पहले से ज्यादा मजबूती के साथ तैयार किया.   

यह भी पढ़ें-  दिवाली पर चमकी किस्मत, भारतीय नौसेना में अफसर बनेगा अंकित शर्मा, UPSC CDS में AIR-11

NDA परीक्षा में भी वह पहले दो प्रयासों में लिखित परीक्षा पास नहीं कर सकीं.  Photo Credit: ruchi punia

NDA में भी दो बार चूकीं 

रुचि की सफलता एक दिन में नहीं मिली. NDA परीक्षा में भी वह पहले दो प्रयासों में लिखित परीक्षा पास नहीं कर सकीं. पहली बार सिर्फ तीन अंकों और दूसरी बार आठ अंकों से चयन से चूक गईं. इसके बावजूद उन्होंने तैयारी जारी रखी. प्रिंस एनडीए अकादमी, सीकर के टारगेट बैच में रहकर उन्होंने NDA और SSB इंटरव्यू की तैयारी की. तीसरे प्रयास में लिखित परीक्षा और SSB दोनों चरण सफलतापूर्वक पार कर उन्होंने NDA-167 कोर्स में महिला वर्ग में नौवीं रैंक हासिल कर ली.   

Advertisement

यह भी पढ़ें-  Success Story: छोटे से गांव की बेटी ने UPSC में रचा इत‍िहास, NDA में AIR-4 पाकर लेफ्टिनेंट बनेगी पंकज कुमारी

रुचि के पिता शबद प्रकाश पूनिया ITBP में डिप्टी कमांडेंट हैं और वर्तमान में अलवर में तैनात हैं. Photo Credit: ruchi punia

Advertisement

माता-पिता की इकलौती संतान

 उनकी माता अखिलेश चौधरी निजी स्कूल में शिक्षिका हैं. साधारण परिवार से आने वाली रुचि अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं. रुचि ने शुरुआती शिक्षा झुंझुनूं के इंडियन पब्लिक स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने प्रिंस अकादमी, सीकर में दाखिला लिया. उच्च शिक्षा उन्होंने सुल्ताना स्थित नारायणी देवी कॉलेज से प्राप्त की.  

यह भी पढ़ें-  UPSC मेंस र‍िजल्‍ट देख भावुक हुईं Venu Sawtani, 10 साल से कर रही थी तैयारी, बोलीं-बहुत कुछ लगा था दांव पर

प्रिंस एनडीए अकादमी, सीकर के टारगेट बैच में रहकर उन्होंने NDA और SSB इंटरव्यू की तैयारी की. Photo Credit: ruchi punia

617 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

रुचि का कहना है कि NDA जैसी परीक्षाओं में सफलता के लिए उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा ध्यान लिखित परीक्षा की तैयारी पर देना चाहिए. उनका मानना है कि मजबूत आधार और लगातार अभ्यास ही अंतिम सफलता की कुंजी है. UPSC द्वारा घोषित NDA-NA-I 2026 के अंतिम परिणाम में कुल 617 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. इनमें 551 पुरुष और 66 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. इसी सूची में झुंझुनूं की रुचि पूनिया ने महिला वर्ग में AIR-9 हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है. 

यह भी पढ़ें-  गांव का पहला लेफ्टिनेंट बना किसान का बेटा सुमित, SSB में 8 बार हुआ फेल, अब UPSC CDS में AIR-4

Advertisement

यह भी पढ़ें-  UPSC मेंस र‍िजल्‍ट देख भावुक हुईं Venu Sawtani, 10 साल से कर रही थी तैयारी, बोलीं-बहुत कुछ लगा था दांव पर 

Featured Video Of The Day
CM Yogi ने त्योहार से पहले इन लोगों को दिया तोहफा
Topics mentioned in this article
Success Story
NDA
UPSC
Jhunjhunu
Rajasthan News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं