डिप्रेशन में दूसरी मंजिल से कूद गया विदेशी, मदद को आए शख्स को पकड़ लिया तो लोगों ने धून दिया

विदेशी को पुलिस उठाकर संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले गई और वहां भर्ती करा दिया. विदेशी की पहचान 37 साल के Ndinojuo के रूप में हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक विदेशी का घर में दूसरी मंजिल से कूदते हुए वीडियो सामने आया है.
नई दिल्ली:

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक विदेशी का घर में दूसरी मंजिल से कूदते हुए वीडियो सामने आया है. वीडियो 18 मार्च  का बताया जा रहा है. हालांकि, गनीमत यह रही कि दूसरी मंजिल से कूदने के बाद विदेशी सिर्फ घायल हुआ. मजेदार बात यह है कि विदेशी की मदद के लिए एक शख्स उसके पास गया तो विदेशी ने उसे पकड़कर गिरा दिया और छोड़ ही नहीं रहा था.

वीडियो में दिख रहा है कि विदेशी से उस शख्स को छुड़ाने के लिए अन्य लोगों ने विदेशी की पिटाई करनी शुरू कर दी. काफी पिटाई होने के बाद उसने मदद के लिए आए शख्स को छोड़ा. बाद में विदेशी को पुलिस उठाकर संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले गई और वहां भर्ती करा दिया. विदेशी की पहचान 37 साल के Ndinojuo के रूप में हुई है.

Ndinojuo नाइजीरिया का रहने वाला है. उसके मुताबिक, उसे पता चला कि उसके माता-पिता की मौत नाइजीरिया में हो गई है. इसके बाद वो सदमे में चला गया और डिप्रेशन में आकर दूसरी मंजिल से कूद गया. इसी डिप्रेशन में उसने मदद को आए शख्स को भी पकड़ लिया था. पुलिस ने उसके पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए हैं.

यह भी पढ़ें-
"जो भी थोड़ा भरोसा था...": राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले-"...वह पहले..."
"BJP से लड़ने के लिए क्षेत्रीय दलों को कमान दे कांग्रेस" : CBI पूछताछ से निकलकर बोले तेजस्वी

 

Advertisement

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

Featured Video Of The Day
Iran War: Mojtaba Khamenei नहीं तो किससे हो रही Secret Deal, Trump के Top Leader वाले बयान से खलबली
Topics mentioned in this article