फरीदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार से टक्कर में ICICI बैंक कर्मी की मौत

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय तरुण प्रताप चौहान के रूप में हुई है, जो ICICI बैंक में कार्यरत थे. वह स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

हरियाणा के फरीदाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्राइवेट बैंक के कर्मचारी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश जारी है.

ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय तरुण प्रताप चौहान के रूप में हुई है, जो ICICI बैंक में कार्यरत थे. वह स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल पहुंचने से पहले टूटी सांसें

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार और बैंक साथियों में शोक की लहर है.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर लिया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के बाद फरार कार चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bhojshala Mandir Verdict: भोजशाला पर मुस्लिम पक्ष का दावा खारिज, हाईकोर्ट बोला- सिर्फ पूजा होगी, नमाज नहीं
Topics mentioned in this article