खाने के लिए नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, मौत, दोस्त भी घायल, शादी की खुशियां मातम में बदली  

मृतक के दोस्त के अनुसार, निखिल अपने साथियों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था. वहां कुछ लड़कों के बीच खाने को लेकर विवाद हो रहा था. निखिल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तभी कुछ लोगों ने उस पर और उसके दोस्त सनी पर चाकू से हमला कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शादी समारोह में हुए विवाद में नाबालिग की हत्या, उसका दोस्त घायल.

Delhi Crime News: दिल्ली के रानी बाग थाना इलाके में शादी समारोह में चाकू घोंपकर 17 साल के नाबालिग की हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. नाबालिग खाने को लेकर हुए विवाद में बीच-बचाव करने गया था. उसकी मौत के बाद शादी की खुशी का माहौल मातम में बदल गया. वारदात में शामिल आरोपी फरार हैं, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.  

जानकारी के अनुसार, यह मामला बाहरी जिला अंतर्गत रानी बाग थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान निखिल यादव के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम सनी बताया जा रहा है. मृतक के दोस्त के अनुसार, निखिल अपने साथियों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था. वहां कुछ लड़कों के बीच खाने को लेकर विवाद हो रहा था. निखिल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तभी कुछ लोगों ने उस पर और उसके दोस्त सनी पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, निखिल को सीने में चाकू मारा गया, जबकि सनी को कमर के नीचे चाकू लगने से वह घायल हो गया. निखिल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक और घायल दोनों रोहिणी के नाहरपुर इलाके के रहने वाले हैं. 

पुलिस कर रही आरोपियों की पहचान का प्रयास 

घटना की सूचना मिलते ही जिले के डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी और एसएचओ समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. क्राइम टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. उनकी गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं. 

Featured Video Of The Day
Bengal Election 2026: बंगाल में वोटर्स के मुद्दे क्या? Baba Ka Dhaba | Kolkata | NDTV Ground Report