डीजे बजाने को लेकर शादी समारोह में चाकूबाजी: नाबालिग की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, 7 लोग हिरासत में

दिल्ली के रानी बाग थाना इलाके में शादी समारोह में जमकर चाकूबाजी हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरा युवक घायल है. घटना से शादी का माहौल मातम में बदल गया है. फिलहाल पुलिस 7 लोगों को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Delhi News: राजधानी दिल्ली के रानी बाग थाना इलाके में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. यहां दो पक्षों में हुए विवाद में 17 वर्षीय निखिल और उसके एक दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में निखिल की मौत हो गई. दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार, डीजे बजाने को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ.  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में डीजे पर गाना चलने को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत आ गई. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच चाकूबाजी हो गई, जिसमें निखिल और सन्नी को चाकू लग गया. जानकारी के मुताबिक, दूसरे पक्ष के कुछ लड़के भी चोटिल हुए हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले में नाबालिग समेत 7 लोगों को हिरासत में लिया है.

शादी समारोह में विवाद, चाकू के किया गया हमला

मृतक की पहचान निखिल यादव के रूप में हुई है, जबकि घायल लड़के का नाम सनी बताया जा रहा है. मृतक के दोस्त ने बताया कि बीती रात निखिल अपने साथियों के साथ रानी बाग स्थित एक शादी में गया था, जहां पर कुछ लड़कों के बीच विवाद हो गया. इसमें उसने बीच बचाव करने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने निखिल और उसके दोस्त सनी पर चाकू से हमला कर दिया. सनी को कमर के नीचे चाकू मार कर घायल किया गया. उन्होंने बताया कि निखिल की मौत की सूचना उन्हें किसी ने फोन पर दी.

इलाज के दौरान निखिल ने तोड़ा दम

वारदात की सूचना मिलते ही जिले के डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, ACP और SHO समेत तमाम पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे. दोनों घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां निखिल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटनास्थल पर पहुंचे जिले के डीसीपी ने कैमरे पर कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया. 

Advertisement

आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस  

इधर, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कंगाल कर आरोपियों की पहचान कर रही है.  मृतक और घायल युवक रोहिणी के नाहरपुर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, मृतक पेशे से मोटर मैकेनिक का काम करता था. इस घटना के बाद मृतक और घायल युवकों के परिजनों में आक्रोश हैं. परिजन जल्द से जल्द आरोपियों गिरफ्तार करने की मांग कर इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं.  वहीं दूसरी ओर इलाके में दहशत का माहौल है. 

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की धर पकड़ के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

Advertisement

(एनडीटीवी के लिए प्रभाकर राणा की रिपोर्ट)
 

Featured Video Of The Day
Terror Module Busted: बड़े हमले की साजिश नाकाम! ISI | Pakistan | Terrorism | Top News | | NDTV India
Topics mentioned in this article