ग्रेजुएट, जिम ट्रेनर और लग्जरी कारों का चोर, जयपुर का अशरफ दिल्ली में चला रहा था गैंग, क्लाइंट्स को बेचता था

 पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अशरफ खान ग्रेजुएट है और जिम ट्रेनर के तौर पर काम करता है. वह अपने नाना-नानी के साथ रहता है. वह अपने क्लाइंट्स को यह कहकर लुभाता था कि वह उन्हें बहुत कम कीमतों पर लग्जरी कारें दिलवा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
File Photo

Delhi Car Theft Gang: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने कार चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी एक ग्रेजुएट जिम ट्रेनर है, जिसके पास से चोरी की हुई नई लग्जरी कारें बरामद हुईं. पुलिस ने खुलासा किया कि अपने क्लाइंट्स के सामने रौब जमाने के लिए वह लग्जरी कारों का इस्तेमाल करता था. क्लाइंट्स की डिमांड पर वह उन्हें कारें सप्लाई भी करता था.

दिल्ली से चोरी हुई कार जयपुर से बरामद 

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि एक सीक्रेट जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच की एआरएससी टीम ने जयपुर के रहने वाले मोहम्मद अशरफ खान को जयपुर से गिरफ्तार किया है. टीम एनसीआर इलाके में सक्रिय कार चोरों और उन्हें खरीदने वालों पर नजर रखे हुए थी. इसी दौरान 6 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि एक लग्जरी कार, जो दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके से चोरी हुई थी, उसे जयपुर से बरामद किया जा सकता है. इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एक खास टीम बनाई गई.

पुलिस ने जयपुर से किया गिरफ्तार

कार चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने पुलिस की टीम मुखबिर के साथ जयपुर पहुंची. 7 अप्रैल को स्थानीय पुलिस की मदद से जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में छापा मारा गया और आरोपी मोहम्मद अशरफ खान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी निशानदेही पर दो कारें बरामद की गईं.

कम दाम में लग्जरी कारें दिलाने का लालच 

पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अशरफ खान ग्रेजुएट है और जिम ट्रेनर के तौर पर काम करता है. वह अपने नाना-नानी के साथ रहता है. बचपन में ही उसके माता-पिता अलग हो गए थे. वह अपने क्लाइंट्स को यह कहकर लुभाता था कि वह उन्हें बहुत कम कीमतों पर लग्जरी कारें दिलवा सकता है. फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War | Bharat Ki Baat Batata Hoon | PAK में डील होगी या जंग भड़केगी? |Iran US Ceasefire