जारी है कोहरे का सितम, देरी से चल रही हैं 15 रेलगाड़ियां, 8 ट्रेन रद्द

दिल्ली में शनिवार सुबह सर्द रही. यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

विज्ञापन
Read Time: 1 min
प्रतीकात्मक फोटो
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
देरी से चल रही हैं 15 रेलगाड़ियां
कोहरे के कारण 8 ट्रेन भी हैं रद्द
तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह सर्द रही. यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से लगभग आठ रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं, जबकि 15 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं.

यह भी पढ़ें: सर्दियों में कोहरे से निपटने के लिए इस बार पूरी तरह से तैयार है दिल्ली एयरपोर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया, "आज आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है." आज सुबह 8.30 बजे दृश्यता 2,500 मीटर और आद्र्रता 73 फीसदी दर्ज की गई.

VIDEO: कोहरे ने रोकी ट्रेन और विमानों की रफ्तार
दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री ऊपर 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
Featured Video Of The Day
Top Headlines: Vijay Shah | Colonel Sophia Qureshi | India Pak Tension | Balochistan Liberation Army
Topics mentioned in this article