बिहार: पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस में सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ रोड स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
प्रतीकात्मक फोटो.
सासाराम:

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ रोड स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भभुआ की रहने वाली एक महिला सोमवार रात पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस से भभुआ रोड स्टेशन पहुंची. देर रात होने के कारण महिला ट्रेन की बोगी में बैठी रह गई, जबकि सभी यात्री बोगी से उतर गए. इसी बीच दो युवक बोगी में चढ़ गए और बोगी को बंद कर महिला के साथ उन्होंने दुष्कर्म किया.

इस दौरान जब रेल पुलिस ट्रेन की चेकिंग कर रहे थे तब उन्होंने संदिग्ध स्थिति में एक महिला के साथ दो लोगों को देखा. पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के जहानाबाद गांव निवासी विरेंद्र प्रकाश सिंह और दीपक सिंह के रूप में की गई है.

सासाराम रेल पुलिस के थाना प्रभारी लल्लू सिंह ने मंगलवार को बताया, "पीड़िता के बयान पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है."
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल

Topics mentioned in this article
Patna-bhabua Intercity Express
Crime News
Bihar News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं