Bihar : 4 महीने की गर्भवती महिला सिपाही की मौत, 1 साल पहले की थी लव मौरिज, परिजनों ने लगाया दहेज का आरोप

Bihar News: बिहार के बेतिया में पटना पुलिस में तैनात महिला सिपाही संकेशी कुमारी की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पढ़िए जितेंद्र कुमार गुप्ता की ये रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
संकेशी कुमारी, मृतका
NDTV

Bihar News:  बिहार के बेतिया जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. सहोदरा थाना क्षेत्र के सुपौली गांव में पटना पुलिस बल में तैनात 27 वर्षीय महिला सिपाही संकेशी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका चार महीने की प्रेग्नेंट थी. परिवार का आरोप है कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर संकेशी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई.

 परिजनों से ससुराल पर दर्ज काराया केस

घटना की जानकारी मिलते ही सहोदरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया, जहां से शव परिजनों को सौंप दिया गया. मामले को लेकर पुलिस ने परिजनों की ओर से केस दर्ज कर लिया है.

खुशियों के बीच पसरा मातम

घटना के बारे में मृतका के बड़े भाई दिनेश कुमार ने बताया कि संकेशी कुमारी ने 7 मार्च 2025 को परिवार की सहमति से लव मैरिज की थी. शादी के बाद वह 21 अप्रैल 2026 को अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने अपने माता-पिता के घर आई थी. शादी के अगले दिन सुबह करीब 7 बजे उसका पति अचानक उसे गाली-गलौज करते हुए अपने साथ वापस ले गया. उसी दिन शाम करीब 7 बजे उसके सुसाइड की खबर मिली.

जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग सुपौली में ससुराल पहुंचे तो देखा कि संकेशी की लाश ज़मीन पर पड़ी थी. यह देखकर उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई. अपनी बेटी की लाश देखकर उन्हें शक हुआ क्योंकि उसके गले पर निशान थे. जिसके चलते उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया और कहा कि इसे आत्महत्या का रूप देने की एक चालाकी भरी कोशिश की गई .

Advertisement

 चार महीने की प्रेग्नेंट थी संकेशी कुमारी

घटना के समय शव के पास सिर्फ पति सुजीत कुमार ही मौजूद था. ससुराल के दूसरे सदस्य गायब थे.  इसके बाद परिवार ने तुरंत सहोदरा थाने की पुलिस को सूचना दी. परिवार ने आगे बताया कि संकेशी कुमारी चार महीने की प्रेग्नेंट थी. परिवार की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतका के पति सुजीत कुमार को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. ससुराल के दूसरे सदस्य फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी चल रही है.

लव मैरिज के बाद अक्सर होते थे झगड़े 

संकेशी की मौत के बाद उसकी मां और बहन ने दोनों के रिश्तों के बारे में बताया. संकेशी ने एक साल पहले लव मैरिज की थी. वह खुद पटना पुलिस फोर्स में काम करती थी और उसके पति रेलवे में काम करते थे. शादी के एक साल बाद से ही दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे थे.  मां ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए लगातार परेशान कर रहे थे.  न देने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी.

Advertisement

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले के बारे में सहोदरा पुलिस स्टेशन इंचार्ज ऋतुराज जायसवाल ने बताया कि फिलहाल मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का साफ पता चल जाएगा.

यह भी पढ़ें; IRS Daughter Murder: 'बस गेम खेलता था, और कोई ऐब नहीं था' आरोपी की मां ने बताया क्या हुआ था अलवर में

Featured Video Of The Day
बंगाल में दोपहर 3 बजे तक जनता ने लॉक कर दिया अपना फैसला? हो गई इतने प्रतिशत वोटिंग
Topics mentioned in this article