भारत बनाम बांग्लादेश लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और बांग्लादेश के बीच सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगा में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Advertisement
Read Time: 15 mins
भारत बनाम बांग्लादेश लेटेस्ट स्कोर

...दूसरी पारी, रन चेज़...

वहीं अंत में हार्दिक पंड्या (50) ने एक तरफ से गेंदों को मैदान के बाहर भेजना शुरू किया और अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| ऐसे में उनका पूरा साथ अक्षर पटेल (3) ने दिया और दोनों ने मिलकर अपनी टीम के स्कोर को 196 रनों तक पहुँचाया| इसी बीच बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन और तंजीम हसन साकिब ने 2-2 विकेट निकालकर दिया जबकि शाकिब अल हसन को 1 सफ़लता मिली| ऐसे में अब देखना होगा कि बांग्लादेश टीम इस 197 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लेती है? या फिर भारत की टीम इस 196 रनों के स्कोर को डिफेंड करने में कामयाब हो जाती है| तो इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए बने रहिए इस रन चेज़ में हमारे साथ|

तभी विराट कोहली (37) को तंजीम हसन साकिब ने क्लीन बोल्ड करते हुए जश्न मनाया जबकि उसी ओवर में स्काई भी तंजीम का शिकार बन गए| जिसके बाद भी पंत ने चौके छक्के लगाना जारी रखा लेकिन रिशाद हुसैन की फिरकी के आगे पंत की ना चली और पंत कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए| हालाँकि फिर शिवम दुबे (34) ने भी मिल रहे मौकों पर छक्के चौके लगाकर स्कोर बोर्ड को तेज़ी से आगे बढ़ाया| तभी गेंदबाज़ी करने आए रिशाद ने दुबे की पारी को समाप्त करते हुए अपने कप्तान को ख़ुश कर दिया|

भारतीय बल्लेबाजों का तूफ़ान बांग्लादेश के गेंदबाजों ने आज देखा है!! ऐसे में हार्दिक पंड्या के द्वारा खेली गई 50 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने बांग्लादेश टीम के सामने 197 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई भारतीय टीम ने आते ही अपने इरादों को साफ़ कर दिया और बड़े-बड़े शॉट लगाने लगे| ऐसे में पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर 39 रन जोड़े| तभी शाकिब अल हसन की गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा (23) ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया और कैच आउट हो गए| जिसके बाद मैदान पर आए ऋषभ पंत (36) ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करना शुरू कर दिया|

19.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर और भारतीय पारी की समाप्ति| इसी के साथ हार्दिक ने अपना अर्ध शतक भी पूरा कर लिया है| कमाल की बल्लेबाज़ी अपनी टीम के लिए की है| 196 रन बोर्ड पर भारत ने लगा दिया है यानी अब बांग्लादेश के सामने 197 रनों का लक्ष्य रखा गया है| इस वाइड यॉर्कर गेंद पर शानदार प्लेसमेंट किया है| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे|

19.5 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! इस बार इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर एंगल से निकलती हुई गेंद को पुल करने गए और बीट हुए| गति कम कर दी थी गेंदबाज़ फ़िज़ ने यहाँ पर|

19.5 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| अम्पायर द्वारा वाइड का इशारा किया गया|

19.4 ओवर (4 रन) चौका!!! फ्री हिट का फायदा हार्दिक ने उठाया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर शॉट लगाने गए| वाइड यॉर्कर थी इस वजह से उसे अंतिम समय में स्लाइस कर दिया| बल्ले का निचला भाग लगकर थर्ड मैन की तरफ निकल गई गेंद चार रनों के लिए|

19.4 ओवर (3 रन) नो बॉल!! अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| ओवर स्टेप कर बैठे फ़िज़| इस गेंद पर कवर्स की तरफ गेंद को ड्राइव कर दिया| फील्डर ने सीमा रेखा पर गेंद को फील्ड किया और दो रनों पर सीमित कर दिया|

19.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! मिस टाइम पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| अगर ठीक तरह से बल्ले पर आती तो छह रनों के लिए जा सकती थी|

19.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार हार्दिक ने कवर्स की तरफ फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया जहाँ से एक रन मिला|

19.1 ओवर (4 रन) आउट साइड एज और चौका मिल गया!! ऑफ़ कटर गेंद, हार्दिक ने शफल करते हुए उसपर शॉट लगाना चाहा लेकिन आउट साइड एज लेकर थर्ड मैन की तरफ निकल गई गेंद चार रनों के लिए|

18.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! छक्का खाने के बाद अच्छी वापसी गेंदबाज़ ने की है| स्लोवर बाउंसर से बल्लेबाज़ को छकाया| अपर कट नहीं कर पाए| टप्पा खाकर कीपर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ| 178/5 भारत|

18.5 ओवर (1 रन) हाई फुल टॉस पर मिस शॉट खेल बैठे| हार्दिक ने इस गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया है|

18.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! फ्लैट सिक्स!! मिड विकेट की दिशा में इस गेंद को खेला| हार्दिक ने इसपर पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|

18.3 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! इस बार शॉर्ट बॉल बाउंसर से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया| हार्दिक ने उसे देखा और लीव कर दिया| उनके ऊपर से गई| कोई रन नहीं हुआ|

18.2 ओवर (1 रन) कटर गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए कवर्स की तरफ पंच किया एक रन के लिए|

18.1 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| बाकी का काम कीपर ने किया है|

17.6 ओवर (0 रन) ओह!! शार्प टर्न!! प्ले एंड मिस!! ये गेंद घूमी और बल्लेबाज़ को पूरी तरह से छकाती हुई कीपर के दस्तानों में अपना घर बना गई| एक अच्छा टेक विकेट कीपर द्वारा देखने को मिला है| 170/5 भारत|

17.5 ओवर (6 रन) सिक्स!!! सामने की तरफ हार्दिक का झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी छह रनों के लिए|

17.4 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| इस बार बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया, गैप से दो रन मिल गया|

17.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|

17.2 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! यु मिस आई हिट!! पिछली गेंद पर बड़ा छक्का खाने के बाद रिशाद होसैन ने तगड़ी वापसी की है यहाँ पर| बड़े शॉट से डरे नहीं और एक बार फिर से बल्लेबाज़ के आगे से गेंद को टर्न कराया| शिवम दुबे उसे सामने की तरफ हीव करने गए लेकिन गेंद की लाइन और टर्न से चकमा खा गए और बीट होने के बाद सीधा मिडिल स्टम्प से जा टकराई ये गेंद और बूम| 34 रनों की पारी का हुआ अंत| 161/5 भारत|

17.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! शानदार पुल शॉट!! दुबे ऑन फ़ायर!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| ऐसा लगा कि आसमान में खो गई थी ये गेंद|

16.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हार्दिक ने स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं होगा| 155/4 भारत|

16.5 ओवर (1 रन) सिंगल से इस बार काम चलाया है| लो फुल टॉस गेंद को लेग साइड पर हीव कर दिया| मिस टाइम हुआ, डीप में कुछ टप्पों बाद उसे फील्ड किया गया| एक ही रन मिला है|

16.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई लेंथ बॉल| गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़ दुबे| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की तरफ| गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई|

16.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ हार्दिक द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

16.2 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|

16.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! आउट साइड एज लेकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| फील्डर डीप में थे लेकिन उनसे काफी आगे गिर गई गेंद| टप्पा खाने के बाद फील्दा किया गया| एक रन मिल गया|

15.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| शिवम ने इस गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला और डीप से एक रन बटोर लिया| 16 के बाद 146/4 भारत|

15.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|

15.4 ओवर (1 रन) इस बार जड़ में डाली गई गेंद| दुबे ने बैक फुट से सामने की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|

15.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को मिड विकेट की तरफ हीव कर दिया| शिवम के बल्ले से लगने के बाद सीधा स्टैंड्स में गिरी गेंद चाह रनों के लिए| अपनी लम्बाई और रीच का फायदा बल्लेबाज़ ने उठाया है|

15.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! बल्लेबाज़ से काफी दूर रही गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|

15.2 ओवर (2 रन) दुग्गी!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए| अच्छी फील्डिंग सीमा रेखा पर फील्डर द्वारा देखने को मिली है| अंतिम समय में छलांग लगाकर गेंद को अंदर रखा और टीम के लिए दो रन बचाए हैं|

15.1 ओवर (0 रन) टैप एंड रन का प्रयास लेकिन असफल हुआ| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
इलाहाबाद हाइकोर्ट की धर्मांतरण पर बड़ी टिप्पणी, कहा- सभाओं में धर्मांतरण जारी रहा तो बहुसंख्यक हो जाएंगे अल्पसंख्यक