UPSC NDA 1 और NA 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन 2 दिसंबर से शुरू, सेना में अफसर बनने का मौका

UPSC NDA 1 NA 2027 Registration: सेना में अफसर बनने का एक बार फिर मौका आया है, यूपीएससी की तरफ से एनडीए-1 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बताई गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
NDA के लिए दिसंबर में शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए एक बार फिर बड़ा मौका है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने NDA 1 और NA परीक्षा 2027 के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि 2 दिसंबर 2026 से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं. उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं. कुछ ही दिन पहले एनडीए का रिजल्ट जारी हुआ था, जिसमें कई युवाओं ने अपने अफसर बनने के सपने को पूरा किया. अब एक बार फिर रजिस्ट्रेशन विंडो खुल रही है. 

22 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

शॉर्ट नोटिफिकेशन में बताया गया है कि आवेदन की आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2026 है. आवेदन पूरे होने के बाद 11 अप्रैल 2027 को एनडीए की ये परीक्षा आयोजित होगी. नेशनल डिफेंस एकेडमी के आर्मी, नेवी और एयर फोर्स विंग के साथ इंडियन नेवल एकेडमी में दाखिले के लिए ये परीक्षा होगी. कुछ ही दिन में यूपीएससी की तरफ से डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. इसमें योग्यता, पदों की संख्या एडमिट कार्ड और परीक्षा शुल्क समेत तमाम जरूरी जानकारी होगी. 

एनडीए के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर NDA, NA रजिस्ट्रेशन लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी तमाम जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें.
  • इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • ऑनलाइन पेमेंट के जरिए फीस का भुगतान करें.
  • आखिर में फॉर्म सबमिट करने से पहले भरी गई सभी जानकारियों को एक बार अच्छी तरह जांच लें.

कौन कर सकता है आवेदन?

NDA 1 के लिए 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं. अगर कोई छात्र नेवी या एयरफोर्स के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ पास होना जरूरी है. इस मौजूदा सत्र में 12वीं में पढ़ने वाले छात्र भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. 2 जुलाई 2008 से लेकर 1 जुलाई 2011 के बीच पैदा हुए छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. 

फीस की बात करें तो जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के लिए 100 रुपये की फीस है. वहीं एससी-एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं लगेगी. 

एग्जाम पैटर्न क्या होता है?

कुल 1800 नंबर के एग्जाम के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयारी होती है. इसमें गणित के लिए 300 नंबर और जनरल एबिलिटी टेस्ट के लिए 600 नंबर होते हैं. यानी लिखित परीक्षा के कुल 900 नंबर होते हैं. बाकी 900 नंबर इंटरव्यू यानी SSB के जुड़ते हैं. 

यह भी पढ़ें | UGC NET के लिए 25 नवंबर को जारी होगी सिटी इंटिमेशन स्लिप, NTA ने बताया डाउनलोड करने का तरीका

यह भी पढ़ें | गांव का लड़का बना फाइटर पायलट, UPSC NDA क्रैक कर इंड‍ियन एयरफोर्स ज्‍वाइन करेगा पराग शर्मा

Featured Video Of The Day
Vaibhav Suryavansh : बिहार के लाल ने ठोका दोहरा शतक!
Topics mentioned in this article
Nda Registration 2026
UPSC NDA 1
Upsc Nda 1 Exam
UPSC NDA Exam

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं