ऑफिस में वर्क रिव्‍यू मीटिंग में बोलते वक्‍त घबरा जाते हैं...ना लें टेंशन, बस अपनाएं ये ट्रिक्‍स

नौकरी करने वालों के लिए वर्क रिव्‍यू मीटिंग की टेंशन लेना लाजिमी है. इस मीटिंग में आपके काम के बारे में सीनियर्स रिव्‍यू करते हैं और आपके साथ आगे की प्‍लानिंग को लेकर बातचीत होती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

नौकरी करने वालों के लिए वर्क रिव्‍यू मीटिंग की टेंशन लेना लाजिमी है. इस मीटिंग में आपके काम के बारे में सीनियर्स रिव्‍यू करते हैं और आपके साथ आगे की प्‍लानिंग को लेकर बातचीत होती है. अक्‍सर लोग इस मीटिंग के नाम से घबरा जाते हैं. वे सोचते हैं कि पता नहीं मीटिंग में क्‍या पूछ लिया जाएगा या काम को लेकर क्‍या कह दिया जाए. अगर आपको भी घबराहट होती है तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान ट्रिक्स से आप आत्मविश्वास के साथ इस मीटिंग में अपनी बात रख सकते हैं. 

ऑफिस में वर्क रिव्‍यू मीटिंग के लिए टिप्‍स 

मीटिंग की तैयारी करें 
मीटिंग में जाने से पहले तैयारी करें और नोट्स बनाकर रख लें. अपने काम, प्रोजेक्ट, रिजल्‍ट आदि के प्‍वाइंट्स अच्छे से तैयार कर लें. जिससे जब आपसे बोलने को कहा जाए, तो आप प्रेजेंट कर सकें. 

अचीवमेंट के छोटे-छोटे प्‍वाइंट्स बनाएं 
आपकी जो भी अचीवमेंट रही है, उसके छोटे-छोटे प्‍वाइंट्स बनाएं और उन्‍हें प्रेजेंट करें. इन प्‍वाइंट्स को लेकर अपनी बात स्पष्ट वाक्यों में रखें. इससे आप अपने काम के बारे में डिटेल से समझा पाएंगे. 

प्राइवेट सिक्‍योरिटी गार्ड की नौकरी कैसे मिलती है, कितनी होती है सैलरी

स्‍पष्‍ट वाक्‍यों में बात कहें 
इस मीटिंग में स्‍पष्‍ट वाक्‍यों में अपनी बात को कह दें. किसी बात को या प्‍वाइंट को लंबा खींचकर बात ना करें. प्‍वाइंट टू प्‍वाइंट बात करें. इससे आपका काम और बात, अधिक प्रभावशाली लगेंगे. 

Advertisement

बॉडी लैंग्वेज सही रखें 
मीटिंग में बॉडी लैंग्‍वेज का अहम रोल होता है. इसलिए सीधा बैठें. जब बात करें तो सामने वाले की आंखों में देखकर बात करें. हल्की मुस्कान रखें. पॉजिटिव बॉडी लैंग्वेज से अच्छा प्रभाव पड़ता है. 

पहले सुनें, फिर बोलें
मीटिंग में सबसे पहले दूसरों की बात ध्यान से सुनें. इसके बाद सोच-समझकर जवाब दें. समझें कि किस तरह से अपनी बात रखनी है और क्या कहना जरूरी है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Delhi Dehradun Expressway Inauguration: दिल्ली से देहरादून सिर्फ 2.5 घंटे! PM Modi आज करेंगे उद्घाटन