सक्‍सेस पाने के लिए ये 10 गुण होने ही चाहिए, जो कोई आपको नहीं सिखाता

How to be Successful: हर इंसान की चाहत होती है कि वह जल्‍द से जल्‍द सफलता हासिल कर ले. इसके लिए लोग पूरी मेहनत करते हैं. पर कई बार ऐसा होता है कि मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिलती.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

How to be Successful: हर इंसान की चाहत होती है कि वह जल्‍द से जल्‍द सफलता हासिल कर ले. इसके लिए लोग पूरी मेहनत करते हैं. पर कई बार ऐसा होता है कि मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिलती. इसकी वजह होती है आपमें ऐसे गुणों का अभाव, जो कहीं न कहीं तरक्‍की की राह में रोड़ा बन जाते हैं. आपको तो शायद पता भी नहीं चलता कि ऐसा हो रहा है क्‍योंकि ये ऐसे गुण हैं जो कहीं सिखाए नहीं जाते. या यूं कहें कि प्रोफेशनल लाइफ में ये गुण समय के साथ आप सीखते हैं. लेकिन आज हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही 10 गुण, जिन्‍हें आप जितनी जल्‍दी सीख लेंगे, जीवन में उतना ही तेजी से आगे बढ़ सकते हैं. 

सक्‍सेस पाने के लिए ये 10 गुण आपमें होने ही चाहिए- 

1. ‘ना' कहना सीखें 
हर काम के लिए हां कहना सही नहीं होता. सही समय पर ‘ना' कहना आपके समय को बचाता है और आप उन कामों को करने से बचते हैं, जिनका क्रेडिट आपको कभी नहीं मिलने वाला. इसलिए जब लगे कि यहां ना कह देना चाहिए, तो घबराएं नहीं बस बोल दें. 

2. सही सवाल पूछना सीखें 
सवाल पूछने से आपकी समझ और सोच का स्तर दिखता है. इसलिए सवाल पूछने से कभी ना डरें. हां, बस पूछने का तरीका सही होना चाहिए. 

शुरू करना है YouTube चैनल, बनना है नंबर 1 क्रिएटर, तो क्‍या-क्‍या आना चाहिए

3. असहज स्थितियों को स्वीकार करें 
ग्रोथ हमेशा कंफर्ट जोन से बाहर आकर ही मिलती है, इसलिए मुश्किल परिस्थितियों से भागना नहीं चाहिए. बल्कि डटकर उनका सामना करना चाहिए. 

Advertisement

4. दूसरों को भी क्रेडिट दें 
टीम में काम करते समय दूसरों की मेहनत को पहचानना एक बड़ी लीडरशिप क्वालिटी है. सारा क्रेडिट खुद लेने का लालच ना करें. 

5. फॉलो-अप करें 
किसी काम या बातचीत के बाद फॉलो-अप करना आपकी प्रोफेशनलिज्म और जिम्मेदारी दिखाता है. 

6. माहौल को समझें, फिर प्रतिक्रिया दें 
लोगों के भाव और माहौल को समझना जरूरी है, इससे आप बेहतर तरीके से व्यवहार कर पाते हैं. जरूरी नहीं हर जगह मुस्‍कुराकर काम हो, या हर समय गंभीर बने रहने से कोई फायदा होगा. माहौल को समझकर रिएक्‍ट करें. 

Advertisement

7. सही समय पर चुप रहना सीखें 
हर स्थिति में बोलना जरूरी नहीं होता, कभी-कभी चुप रहना ज्यादा प्रभावी होता है. 

Harvard University ने लॉन्‍च किए 6 Free ऑनलाइन कोर्स, घर बैठे AI, वेब डेवलेपमेंट, प्रोग्रामिंग, कोडिंग सीखें

8. एनर्जी को मैनेज करें 
दिन में कब आप सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं, यह जानें और एनर्जी को काम में फोकस करें. 

9. फीडबैक को सही तरीके से लें 
आलोचना को बुरा मानने के बजाय उसे सुधार का मौका समझना चाहिए. फीडबैक से आप अपने काम को और बेहतर बना सकते हैं. 

10. कहां से दूरी बनानी है, यह जानें 
हर जगह टिके रहना जरूरी नहीं, गलत या टॉक्सिक माहौल से बाहर निकलना भी जरूरी है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
MIC On Hai | 'Iran को पूरी तरह खत्म कर देंगे' Trump का ऐलान, दुनिया में हड़कंप! | Sucherita Kukreti