Rajasthan 12th board result 2026 : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे जारी होने वाला है. इस साल करीब 8.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और लगभग 8.2 लाख छात्र परीक्षा में बैठे थे. रिजल्ट आते ही हर साल की तरह इस बार भी वेबसाइट पर भारी भीड़ लगने वाली है. लाखों छात्र एक साथ रिजल्ट देखने की कोशिश करेंगे, जिससे साइट का स्लो होना या बंद हो जाना बिल्कुल आम बात है. कई बार तो पेज खुलता ही नहीं या बार-बार एरर दिखता है, जिससे छात्र परेशान हो जाते हैं. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि रिजल्ट देखने के कई आसान तरीके मौजूद हैं. अगर एक तरीका काम न करे तो दूसरे से आप आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं और बिना तनाव के अपना स्कोर जान सकते हैं.
ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट
- rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाएं.
- अपना रोल नंबर डालें.
- रिजल्ट तुरंत स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- ज्यादा भीड़ होने पर साइट स्लो हो सकती है.
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट NDTV पर कैसे चेक करें | How to check Rajasthan Board 12th Result 2026 at www.ndtv.in
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
- होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
- आप Rajsthan Board Class 12 Exam Results 2026 पर क्लिक करिए.
- खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा. इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
- ऐसा करने पर बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.
DigiLocker से मार्कशीट
- DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें.
- लॉगिन करें और Education सेक्शन में जाएं.
- RBSE चुनें.
- मार्कशीट डाउनलोड करें.
- ये मार्कशीट पूरी तरह मान्य होती है.
SMS से रिजल्ट
- मोबाइल से मैसेज टाइप करें.
- RJ12A, RJ12S या RJ12C के साथ रोल नंबर लिखें.
- 5676750 जैसे नंबर पर भेजें.
- कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा.
UMANG ऐप का इस्तेमाल
- UMANG ऐप डाउनलोड या खोलें.
- RBSE रिजल्ट सेक्शन में जाएं.
- रोल नंबर डालें.
- रिजल्ट तुरंत देखें.
याद रखें कि वेबसाइट डाउन हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है. आपके पास कई आसान तरीके हैं जिनसे आप अपना रिजल्ट तुरंत देख सकते हैं.